Author: admin

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहली बार सीएम का पदभार संभालने के बाद स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि प्रदेश में गडढा मुक्त सड़कें हों और आवागमन सुचारु बने। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भरपूर प्रयास करते नजर आ रहे है। यातायात पुलिस कभी सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है तो कही चालान कर लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश दे रही है। मगर सवाल यह उठता है कि शहर हो या देहात मुख्यमार्ग हो गली मोहल्ले जगह जगह सड़कों पर इतने गडढे है और उनमें लोग गिरकर घायल हो रहे हैं…

Read More

मुंबई, 11 मार्च। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म राणाबाली की कहानी ब्रिटिश राज के दौर के दर्दनाक अकाल से जुड़ी हुई है। फिल्म राणाबाली जिसे माइथ्री मूवी मेकर्स बना रहे हैं, 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। यह फिल्म एक हिस्टोरिकल ड्रामा है, जो भारत के इतिहास की उन सच्ची घटनाओं और अनसुनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाएगी, जिनके बारे में बहुत कम बात की गई है। इसमें इतिहास के उन अध्यायों को दिखाया जाएगा, जिन्हें लोग भूल चुके हैं।इस प्रोजेक्ट के साथ विजय देवरकोंडा एक ऐसे पावरफुल किरदार…

Read More

नई दिल्ली, 11 मार्च (दि)। मोबाइल फोन का रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल भी बंद किए जाने का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठा और मोबाइल ऑपरेटरों की इस मनमानी पर रोक लगाए जाने तथा इनकमिंग कॉल की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोबाइल फोन आजकल लोगों की जीवनरेखा बन चुका है, लेकिन मोबाइल ऑपरेटर रिचार्ज खत्म होने के साथ ही इनकमिंग कॉल भी बंद करते हैं जिससे फोन ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से संचार…

Read More

लखनऊ 11 मार्च। यूपी में एक बार फिर मौसम पलटी मार रहा है. एक ओर जहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही थी वहीं अचानक कोहरे की एंट्री ने मौसम में थोड़ा बदलाव दिया है. सुबह कई जिलों में हल्की धुंध और कोहरा दिखाई दे रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद 15 मार्च से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई। प्रयागराज में विजिबिलिटी…

Read More

बिलासपुर, 11 मार्च (जा)। छतीसगढ़ हाई कोर्ट ने 20 साल के बाद दुष्कर्म के आरोपित को दोषमुक्त कर दिया । उच्च न्यायालय ने कहा है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं है। इस मामले में पीड़िता की उम्र घटना के समय लगभग 26 वर्ष थी और उसे संबंधों के परिणामों की जानकारी थी। इस आधार पर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दोषमुक्त करते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा सुनाई गई सात साल की सजा को रद कर दिया।सरगुजा की एक युवती ने वर्ष 2004 में याचिकाकर्ता के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला…

Read More

सोनीपत, 11 मार्च (भा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गत दिवस सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। ये वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल ने तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे जैसे ही राहुल गांव में अपनी कार से उतरे उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। सिक्योरिटी टीम के साथ राहुल ने झुककर उसे उठाया। राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल गांधी शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से…

Read More

नई दिल्ली, 11 मार्च (भा)। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) पीटर एलबर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गत दिवस रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के जाने के बाद अब कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।3 महीने पहले इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था।इंडिगो ने स्टॉक…

Read More

मिर्जापुर 11 मार्च। जिला अधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन की टीम ने समाजवादी पार्टी के मड़िहान विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने शैलेश पटेल के अवैध रूप से अर्जित की गई 15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया है. पुलिस के मुताबिक, ददरा थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर के रहने वाले शैलेश पटेल पर एससी एसटी गैंगस्टर एक्ट सहित कुल चार मुकदमे दर्ज है. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की उपस्थिति में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई…

Read More

सहारनपुर, 11 मार्च (हि)। जनकपुरी निवासी आंचल गर्ग पत्नी नितिन कुमार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सितंबर 2021 से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, नई दिल्ली में असिस्टेंट ऑफिसर पद पर कार्यरत हैं। उनकी शादी 19 फरवरी 2017 को हरियाणा के ग्राम तोशाम निवासी नितिन से हुई थी, जो 2015 से आयकर विभाग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में नई दिल्ली में तैनात हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, नई दिल्ली में तैनात एक असिस्टेंट ऑफिसर ने आयकर विभाग में तैनात इंस्पेक्टर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और…

Read More

नई दिल्ली 11 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। देश में इस तरह का यह पहला मामला है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने एम्स को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। यह प्रोसेस इस तरह से की जानी चाहिए कि मरीज की गरिमा बनी रहे। पैसिव यूथेनेशिया…

Read More