Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»जलभराव और सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय को घेरा
    न्यूज़

    जलभराव और सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय को घेरा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 13 मई (प्र)। जलभराव और बदहाल सफाई व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने नगर निगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से कहा कि उनका विभाग श्नगर निगमश् नहीं, बल्कि ‘नरक निगम’ बन गया है।
    कमिश्नर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके इलाके में कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन सफाई के नाम पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। गली-मोहल्लों में गंदगी और पानी भरा हुआ है, जिससे विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
    एक प्रदर्शनकारी ग्रामीण ने कहा कि नगर निगम सिर्फ कागजों में काम कर रहा है। धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है। हम टैक्स देते हैं, लेकिन बदले में हमें ‘नरकश् मिल रहा है।’ यह प्रदर्शन नगर निगम के वार्ड-06 के पार्षद प्रशांत कसाना के नेतृत्व में किया गया।
    पार्षद कसाना ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, जिससे बीमारी और महामारी फैलने का डर है। वार्ड का क्षेत्रफल 20-25 वर्ग किमी है, लेकिन आधे से अधिक सफाई कर्मचारी आदीपल और दिल्ली रोड पर तैनात हैं।
    गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां पूरी तरह बंद हैं। कचरा कलेक्शन की समस्या भी गंभीर है; नगर निगम द्वारा संचालित ठटछ कंपनी के केवल 2 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन पूरे वार्ड के लिए हैं, जिसके कारण हफ्तों तक मोहल्लों में गाड़ी नहीं आती। उन्होंने आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक का मुद्दा भी उठाया। सुन्दरा, उर्फी फूल और इंद्रावती मोहल्लों में बंदरों ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पार्षद ने यह भी बताया कि वार्ड का क्षेत्रफल मेरठ नगर निगम के सभी वार्डों में सबसे बड़ा है और अधिकतर रास्ते कच्चे हैं।
    पार्षद प्रशांत कसाना ने जिलाधिकारी से उपरोक्त सभी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करवाने की गुहार लगाई। उन्होंने विशेष रूप से नालियों और सड़क निर्माण करवाने, कूड़े की गाड़ियों की संख्या बढ़ाने और बंदरों को पकड़वाने की मांग की।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Troubled by waterlogging and sanitation villagers surrounded the commissioner's office.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.