मुंबई, 04 अप्रैल (दि)। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने धुरंधर दि रिवेंज के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। करणदीप सिंह ने सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और कहा कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया। करणदीप ने याद करते हुए कहा कि हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के…
Author: admin
प्रयागराज, 04 अप्रैल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भरण-पोषण राशि न देने के मामले में 22 महीने की सजा काट रहे व्यक्ति की तत्काल रिहाई का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि इस तरह लंबी अवधि के लिए सिविल जेल में रखना कानून के अनुरूप नहीं है। न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने यह राहत देते हुए कहा कि चूंकि व्यक्ति सिविल कारावास में है, इसलिए उसकी रिहाई के लिए जमानत बांड या जमानतदार की आवश्यकता नहीं है। मामले में पति (ताहिर उर्फ बबलू) को झांसी के फैमिली कोर्ट ने पत्नी को 22 महीने तक भरण-पोषण राशि न देने पर जेल भेज दिया…
फलका (कटिहार) 04 अप्रैल। बिहार में कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल मचा। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के स्वजनों ने फलका मुख्य चौक (एसएच-77) को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान स्थिति इतनी उग्र हो गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली।मृतक की पहचान गोपालपट्टी गांव निवासी फालो यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पुलिस…
छपार/मुजफ्फरनगर, 04 अप्रैल (जा)। दो पुत्रियों से दुष्कर्म के आरोपित सौतेले पिता को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपित बड़ी बेटी से दुष्कर्म के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, छोटी नाबालिग है। सीओ डा. रविशंकर मिश्र ने कहा कि गत देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव में सौतेले पिता ने दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए…
लखीमपुर खीरी 04 अप्रैल। लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया और यहां से 108 एलपीजी सिलिंडर पार कर दिए। गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव राजापुर बेनी मोहम्मदी निवासी अमिष सिंह की पत्नी करुणा सिंह के नाम से मोहल्ला सिंघहिया दुधवा रोड स्थित गैस एजेंसी है, जिसका गोदाम मकनपुर रोड पर स्थित है। शुक्रवार की रात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया और दीवार तोड़कर अंदर घुस…
आइजोल, 04 अप्रैल (जा)। भारत के पूर्वाेत्तर में बसा छोटा सा राज्य मिजोरम अपनी नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मिजोरम की राजधानी आइजोल तो जैसे बादलों की गोद में बसी एक शांत दुनिया है, जहां हर मोड़ पर प्रकृति मुस्कुराती हुई नजर आती है। मिजोरम की यात्रा प्रकृति, संस्कृति और सादगी से जुड़ने का अवसर है। आइजोल शहर में घूमने का अनुभव भी अनोखा है। शहर घूमते समय आप किसी भी वाहन का हॉर्न नहीं सुनेंगे। सड़क पर वाहन एकदम अनुशासित तरीके से चलते मिलेंगे। हर कोई आपसे मुस्कुरा कर बात करेगा। दुकान, होटल, रेहड़ी सब जगह…
लंदन/नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि)। ब्रिटेन की एक महिला ने जवां दिखने के लिए एक बहुत ही अजीब रास्ता चुना है। उसका दावा है कि साल 1976 के बाद से उन्होंने एक बार भी अपनी मुस्कान चेहरे पर नहीं आने दी, ताकि चेहरे पर झुर्रियां न पड़ें।उसका मानना है कि हंसने या चेहरा सिकोड़ने से त्वचा पर लकीरें बन जाती हैं, इसलिए चेहरे की मांसपेशियों को किसी पत्थर की तरह शांत और बेजान रहना सिखा लिया है। सोशल मीडिया पर यह कहानी खूब चर्चा बटोर रही है, जहां महिला इसे अपनी खूबसूरती का राज मानती हैं, वहीं लोग इसे गलत…
लखनऊ,04 अप्रैल। प्रदेश के 55 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता, जो बड़े बकाएदारों में शामिल हैं, उन्हें राहत की उम्मीद है। नियामक आयोग इनके मामले में फैसला दे सकता है। इन्हें भी पोस्टपेड मीटर उपभोक्ताओं की तरह बकाए का किस्तों में भुगतान करने की सहूलियत दी जा सकती है। पोस्टपेड मीटर के बकाएदारों के पास बकाया रकम का 40 प्रतिशत जमा करने के बाद बाकी का पैसा तीन किस्तों में देने की सहूलियत है। वहीं, प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के पास इस तरह किस्तों में बकाया भुगतान करने का विकल्प नहीं है। अगर बकाया रकम के बाद उनका कनेक्शन…
सहारनपुर, 04 अप्रैल (भा)।सहारनपुर के देवबंद में चाउमीन में मांस के टुकड़े मिलने पर रेस्टोरेंट के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया। मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला गत दिवस मजनूवाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का है।गुनारसा गांव के रहने वाले उदित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा मैंने 2 अप्रैल को रेस्टोरेंट से चाउमीन खरीदी थी। घर जाकर पैकेट खोलने पर उसमें मांस के टुकड़े मिले। इसके बाद गत दिवस शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में बजरंग दल…
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (अम)। रोजमर्रा के उपभोग के उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी इमामी ने गत दिवस कहा कि वह ‘एलोफ्रूट’ जूस बनाने वाली कंपनी ‘एक्सियोम आयुर्वेद’ में बाकी बची 73.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा लगभग 200 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि उसने एक अप्रैल 2026 को इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए पक्का समझौता कर लिया है। यह सौदा अगले तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद एक्सियोम, इमामी की अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।इमामी ने 28 सितंबर, 2023 को…
