लखनऊ,31 दिसंबर। यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की तारीख फिर बढ़ा दी गई है। दो बार गणना प्रपत्रों के जमा होने की तारीख बढ़ाए जाने के बाद अब ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन व दावे और आपत्तियों की तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशान बुधवार यानी 31 दिसंबर को किया जाना था, लेकिन अब 6 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा के मुताबिक अब 6 जनवरी तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां…
Author: admin
अमरोहा 31 दिसंबर। यूपी के अमरोहा में फास्ट फूड में इस्तेमाल की गई संक्रमित पत्ता गोभी के सेवन से 17 वर्षीय छात्रा इल्मा की दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्टरों को आशंका है कि पत्ता गोभी में मौजूद कीड़े या संक्रमण के कारण छात्रा के दिमाग में गांठें बन गई थीं। कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर इल्मा को नहीं बचा पाए। गांव चुचेला कला निवासी नदीम अख्तर हाल ही में परिवार के साथ नोएडा शिफ्ट हुए थे। वह वहां कबाड़ का कारोबार शुरू कर रहे थे। उनकी बेटी इल्मा शहर के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा…
रायबरेली में जाली दस्तावेज से बैंक ऑफ बड़ौदा का 9 करोड़ लोन घोटाला, 48 पर प्राथमिकी रायबरेली 31 दिसंबर। जॉली दस्तावेजों के जरिए बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से नौ करोड़ रुपये का लोन ले लिया गया। मामले का खुलासा होने पर मुख्य प्रबंधक मुकेश ने सदर कोतवाली में सोमवार की देर शाम 48 ऋण आवेदकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस तरह जाली दस्तावेजों के जरिए बैंक से आसानी से ऋण हासिल कर लिया गया, उससे आशंका है कि इस खेल में बैंक अफसरों व कर्मचारियों की संलिप्तता रही होगी।शहर के तारा नगर जेल रोड निवासी एवं बैंक…
नई दिल्ली 31 दिसंबर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई की है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों पिछले कई वर्षों से दोस्त हैं। सूत्रों ने बताया कि रेहान और अवीवा ने हाल ही में एक समारोह में सगाई कर ली और फिलहाल परिवार और दोस्तों के साथ राजस्थान में हैं। हालांकि, अभी गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है। प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट…
एक दिन बाद नववर्ष २०२६ आ जाएगा तब तक हम वर्ष २०२५ की विदाई के लिए जश्न मनाने बधाई देेने में लगे रहेंगे। हर साल इन दिनों में ऐसा ही होता है। देखना यह है कि जो वर्ष बीता है और जो आने वाला है उसमें हमने क्या उपलब्धि प्राप्त की और भविष्य में क्या सोचते हैँ। समाज बहुत कुछ करना लेना देना चाहता लेकिन सुरक्षित माहौल की सबसे बड़ी जरूरत महसूस की जाती है जिससे हर व्यक्ति किसी समय घर से निकलकर अपने कार्य के लिए जा सके। कई माह पूर्व एक खबर पढ़ने को मिली कि एक लड़की…
गायों का समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनाओं से जुड़ा स्थान है। इसीलिए उन्हें गौमाता के संबोधन से पुकारा जाता है। आजाद देश में गौहत्या बंद होने की मांग हमेशा होती रही है। इस बारे में प्रयास चल रहे बताए जाते हैं। वो पूर्ण रूप से कब कामयाब होंगे वो बात और है। पिछले कुछ सालों से नागरिकों की भावनाओं का आदर करते हुए गौ संरक्षण, उनके चारे और ठंड से बचाने की व्यवस्था के तहत जगह जगह गौशालाओं को इसके लिए अनुकूल बनाने के कई निर्णय लिए गए हैं। लेकिन यह कहने में कोई हर्ज महसूस नहीं हो रहा…
प्रयागराज 30 दिसंबर। प्रयागराज की राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने झारखंड के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों आरोपियों के पास से चोरी के 86 मोबाइल बरामद हुए हैं. इनमें 19 आईफोन शामिल हैं. इनकी कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है. पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नए साल के जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे. पैसे जुटाने के लिए बीते 15 दिनों से दोनों लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे थे. अब पुलिस के हत्थे चढ़ गए. जीआरपी इंस्पेक्टर अकलेश कुमार प्रताप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को अपर पुलिस महानिदेशक…
कानपुर 30 दिसंबर। कानपुर आईआईटी में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र जय सिंह मीणा (26) ने रविवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने चार बार हाथ की नस काटने की कोशिश की। एक नोट बुक में सुसाइड नोट… सॉरी एवरी वन लिखा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि राजस्थान के अजमेर के अवधपुरी निवासी गौरीशंकर का बेटा जय सिंह मीणा आईआईटी में बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग में बीटेक अंतिम वर्ष का था। हॉस्टल नंबर दो के कमरा नंबर 148 में रहता था। परिजन के…
लखनऊ, 30 दिसंबर। राज्य सरकार ने यूपी पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आरक्षी व बंदी रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेश इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके लिए कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से उप्र पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025 तथा उप्र कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। आरक्षी व बंदी…
अल्मोड़ा 30 दिसंबर। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सीलापानी भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि बस में 12 से ज्यादा यात्री सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं. दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल घायलों को खाई से निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. हादसा होते ही वहां चीख-पुकार…
