Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक
    • समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है
    • फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला
    • गैंगस्टर रवि काना मामले में जेल अधीक्षक समेत तीन अफसर जांच में दोषी, अब होगी सख्त कार्रवाई
    • मुरादाबाद राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार 5 किशोरों में से दो पकड़े
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
    • यूपी का फिर से बदलने वाला है मौसम, 25 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
    • एसआईआरः सुनवाई स्थल पर बनाएं हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम रहे सक्रिय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अब निगेटिव मार्किंग नहीं
    देश

    यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अब निगेटिव मार्किंग नहीं

    adminBy adminDecember 30, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 30 दिसंबर। राज्य सरकार ने यूपी पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आरक्षी व बंदी रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेश इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

    इसके लिए कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से उप्र पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025 तथा उप्र कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। आरक्षी व बंदी रक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा में अभी तक गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग करते हुए नंबर काटे जाने की व्यवस्था थी। आरक्षी पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी। बंदी रक्षक के पद पर भर्ती परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग होती थी। शासन ने इसे समाप्त करने का फैसला किया था, जिसके तहत सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड नियमावली में संशोधन संबंधी अधिसूचना जल्द जारी करेगा।

    नियमावली में किया जाएगा बदलाव
    इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से उप्र पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025 और उप्र कारागार प्रशासन व सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को मंजूरी दी जाएगी। निगेटिव मार्किंग समाप्त होने और नियमावली में संशोधन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही नोटिस जारी करेगा। कहा जा रहा है कि कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर की नई भर्तियां जो निकलने वाली हैं, उनमें भी यह व्यवस्था लागू होगी।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up police constable-recruitment uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोरियन बैंड और हर प्रकार की गेमिंग पर सरकार लगाए रोक

    February 9, 2026

    समाज को जोड़ने व राष्ट्र की एकता हेतु मोहन भागवत का संघ परिवार के प्रमुख बने रहना है वक्त की मांग और स्वयंसेवकों की भावनाओं से भी जुड़ा है

    February 9, 2026

    फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कश्मीरी कैदी ने किया हमला

    February 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.