Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    • सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    • अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पत्ता गोभी के कीड़े से दिमाग में बनीं गांठें! फास्ट फूड के सेवन से अमरोहा की इल्‍मा की मौत
    देश

    पत्ता गोभी के कीड़े से दिमाग में बनीं गांठें! फास्ट फूड के सेवन से अमरोहा की इल्‍मा की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 31, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरोहा 31 दिसंबर। यूपी के अमरोहा में फास्ट फूड में इस्तेमाल की गई संक्रमित पत्ता गोभी के सेवन से 17 वर्षीय छात्रा इल्मा की दर्दनाक मौत हो गई। डॉक्‍टरों को आशंका है कि पत्‍ता गोभी में मौजूद कीड़े या संक्रमण के कारण छात्रा के दिमाग में गांठें बन गई थीं। कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद डॉक्‍टर इल्‍मा को नहीं बचा पाए।

    गांव चुचेला कला निवासी नदीम अख्तर हाल ही में परिवार के साथ नोएडा शिफ्ट हुए थे। वह वहां कबाड़ का कारोबार शुरू कर रहे थे। उनकी बेटी इल्मा शहर के एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। घरवालों के अनुसार, करीब एक महीने पहले इल्मा को अचानक तेज बुखार आया। स्थानीय इलाज से राहत न मिलने पर उसे नोएडा ले जाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके दिमाग में गांठें होने की जानकारी दी।

    इलाज के दौरान हालत लगातार बिगड़ती गई, जिसके बाद परिजन उसे दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। 22 दिसंबर को छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन का फैसला लिया। शनिवार को दिमाग की सर्जरी की गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद छात्रा की हालत में सुधार नहीं हो सका। 30 दिसंबर सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि फास्ट फूड में इस्तेमाल की जाने वाली पत्ता गोभी में मौजूद कीड़े या संक्रमण इस गंभीर स्थिति की वजह हो सकते हैं। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सोमवार रात छात्रा का शव गांव लाया गया, जहां उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

    गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले अमरोहा में ही एक अन्य किशोरी अहाना की मौत भी फास्ट फूड के सेवन से बताई गई थी।

    amroha tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

    August 3, 2026

    ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी

    August 3, 2026

    अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.