Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा
    देश

    मतदाता सर्वेक्षण जैसे कार्य के लिए अलग से बने विभाग और नियुक्त हो कर्मचारी, निर्वाचन आयुक्त स्पष्ट करे जिन लोगों के वोट कट गए या नहीं बने और वो सही हैं उनका क्या होगा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 13, 2025No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सही व्यक्ति को वोट का अधिकार दिलाने और फर्जी मत कटवाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे एसआईआर अभियान की तारीख फिर बढ़ाई गई है। खबरों से पता चलता है कि कहीं कहीं तो एक एक जिले में भारी फर्जी वोट कटेंगे। भाजपा और उसके सहयोगी इस अभियान की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तो विपक्षी दल जबरन वोट काटने के आरोप लगा रहे हैं। कितने वोट कटेंगे कितने नहीं यह तो अभियान की सफलता के बाद पता चलेगा लेकिन जहां यह अभियान चल रहा है वहां के जिला निर्वाचन व सहयोगी अधिकारी रात दिन सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इस क्रम में ज्यादातर विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मतदाता सूचियों और घर घर जाकर समीक्षा कर रहे हैं। इसे पूरा कराने वालों पर कितना दबाव होगा इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि अभी काफी बीएलओ जान से हाथ धो बैठे कारण कुछ भी रहा हो। एक दृष्टि से देखे तो सही व्यक्ति को मताधिकार मिले यह सही है क्योंकि फर्जी मतदान से यह पता नहीं चलता कि कौन जीत पाएगा। इस अभियान को लेकर मेरा मत है कि ऐसे कार्य किसी ना किसी नाम से ज्यादातर होते रहते हैं जिनमें शिक्षकों व सरकारी कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाती है इससे उनके विभाग के कार्य प्रभावित होते हैँ इसलिए ऐसे कार्य को संपन्न कराने के लिए एक अलग विभाग बनाया जाए और उसमें संविदा के आधार पर योजना पूरी कराई जा सकती है। ऐसे में जो कर्मचारी रखे जाएंगे वो भी पूरी मेहनत से काम करेंगे क्योंकि जो रोजगार मिलेगा वो हाथ से निकलने का डर बना रहता है।
    अभी तक जितना पढ़ने को मिला उससे फर्जी वोट काटने की बात सामने आ रही है लेकिन कई मामलों में सुना गया है कि वो कई दशक से वोट देते चले आ रहे हैं लेकिन २००० के बाद मतदाता सूची में उनके नाम ही नहीं है। जबकि उनके वोट सामने हैं। उप्र के निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा से आग्रह है कि वो पूरे प्रदेश में इस बारे में स्थिति स्पष्ट करें कि जो सही वोट हैं और उनके नाम मतदाता सूची में नहीं है उनके वोट कैसे बनेंगे क्येांकि देश में आम आदमी की सरकार के लिए सही व्यक्तियों को वोट देने का अधिकार जरूरी है। हमारे नेता भी यह दोहरा रहे हैं कि सही वोट ना कटे और फर्जी वोट ना रहे। इस बारे में भारत निर्वाचन आयोग को लोकतंत्र के लिए यह कार्य पारदर्शी चले और सही लोगों की वोट ना कटे और नहीं है तो बनवाई जाए और नागरिकों को उससे अवगत कराया जाए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.