मेरठ, 04 मई (प्र)। दंपती के बीच सात जन्मों के वैवाहिक रिश्ते शीशे की तरह चकनाचूर हो रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी का विवाद थाना-कोर्ट कचहरी तक पहुंच रहा है। एक मामले में महज 350 दिन ही शादी का बंधन चल पाया और विवाहिता की तहरीर पर पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का नामजद केस दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस अब जांच कर रही है।
कंकरखेड़ा क्षेत्र में नई गोविंदपुरी निवासी कोमल ने पुलिस से कहा कि उसकी शादी 15 मई 2025 को सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी सुशील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत अन्य ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसको प्रताड़ित करने लगे। दहेज के नाम पर तीन लाख रुपये और एक कार की मांग की गई। जब भी पीड़िता विरोध करनी, तभी उसके साथ मारपीट की गई।
ससुराल वाले शादी के बाद तीन लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। कई बार मायके वालों ने भी पति और उनके स्वजन को समझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। विवाहिता से दो टूक कहा गया कि अगर, घर में रहना है तो दहेज के नाम पर तीन लाख रुपये और कार लानी होगी। आरोप है कि 14 मार्च 2026 को विवाहिता के साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे, जिन्होंने विवाहिता को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पति सुशील, सौलाल, कमलेश, जेठ अनिल, सुनील, सचिन, देवर कपिल, ननंद उषा व सीमा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपितों पर नामजद केस दर्ज है, जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

