मुंबई, 23 अप्रैल (ता)। दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में भाजपा की रैली के कारण लगे जाम मामले में पुलिस ने गत दिवस आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाम में फंसी महिला और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गत दिवस आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रैली के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ शर्तों का उल्लंघन हुआ। यह रैली लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधने के लिए की गई थी।
‘बाहर निकलो, तुम ट्रैफिक जाम लगा रहे हो’: घटना के वायरल वीडियो में एक महिला कह रही हैं कि यहां से बाहर निकलो। तुम ट्रैफिक जाम कर रहे हो। महिला पूछ रही है कि जब पास में ही एक खुला मैदान मौजूद था, तो यहां गाड़ियों की आवाजाही में बाधा क्यों डाली गई? जब मंत्री ने महिला को शांत करने की कोशिश की, तो वह वापस आई और खूब खरी-खोटी सुनाई। वहीं, गिरीश महाजन ने गत दिवस रैली के कारण यातायात बाधित होने की बात स्वीकार की और परेशानी के लिए महिला से माफी मांगी।
Trending
- देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
- फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
- 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
- कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
- नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
- रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
- सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
- विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री

