Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    देश

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 10, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 10 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी कर दी गई.ये लिस्ट राज्य में एसआईआर के बाद आई है. राज्य में 166 दिन SIR का अभियान चलाया गया. 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला अभियान चलाया गया. फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद यहां वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. ये इजाफा 84 लाख मतदाताओं का है. राज्य में अब कुल मतदाताओं का आंकड़ा 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गया है. यहां पुरुष मतदाता की संख्या सात करोड़ तीस लाख इकहत्तर हजार इकसठ (7,30,71,061) और महिला मतदाता छह करोड़ नौ लाख नौ हजार पांच सौ पच्चीस (6,09,09,525) और थर्ड मतदाता चार हजार दो सौ छह (4206) हैं.उत्तर प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव के समय कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 15,02,84,000 हैं.

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूपी में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 वोटर हैं। 84,28,767 मतदाता बढ़े हैं, लेकिन 2024 के मुकाबले 2.06 करोड़ वोटर के नाम कट गए हैं। मतदाता सूची का अभियान 166 दिन चला।

    यूपी में छह करोड़ से अधिक महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश में मतदाता 2026
    कुल मतदाता- 13 करोड़ 39 लाख,84 हजार,792
    पुरुष मतदाता- 7 करोड़,30 लाख,71 हजार,61 (54.54%)
    महिला मतदाता- 6 करोड़,9 लाख,9 हजार 525 (45.46%)
    जेंडर रेशियो घटकर 834 रह गई है। एसआईआर के पहले यह 866 थी।
    सबसे अधिक वोट महिलाओं के कम हुए हैं।
    2024 के मुकाबले 2.06 करोड़ वोटर के नाम यूपी में कट गए हैं।

    42 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता बढ़े
    सूबे में सात करोड़ 30 लाख से ज्यादा पुरुष वोटर हैं। पहले की तुलना में 42 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता बढ़े हैं। महिला मतदाताओं की संख्या में भी 42 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

    प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ व जौनपुर में मतदाता बढ़े हैं। बरेली, गाजियाबाद में भी वोटर की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रयागराज में तीन लाख 29 हजार 421, लखनऊ में दो लाख 85 हजार 961, बरेली में दो लाख 57 हजार 920, गाजियाबाद में दो लाख 43 हजार 666 और जौनपुर में दो लाख 37 हजार 590 मतदाता बढ़े हैं।

    फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं अपना नाम
    मतदाता सूची कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि व्यापक स्तर पर सत्यापन, आपत्तियों के निस्तारण और नए पंजीकरण की प्रक्रिया के बाद इसको तैयार किया गया। 2024 की मतदाता सूची की तुलना में बड़ी संख्या में नाम कटने के पीछे मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट और अप्रमाणित मतदाताओं को हटाया जाना प्रमुख कारण है। प्रदेश में अभी भी मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भरकर नाम जोड़ा सकते हैं।

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े
    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की घोषणा 27 अक्टूबर 2025 को की गई।
    इसके बाद गणना चरण चार नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चली।
    मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2026 को हुआ।
    दावा एवं आपत्ति अवधि छह जनवरी से छह मार्च 2026 तक रही।
    नोटिस चरण (सुनवाई, सत्यापन) एवं दावे और आपत्तियों का निस्तारण छह जनवरी से 27 मार्च 2026 तक किया गया।
    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस अप्रैल 2026 को हुआ।
    छह जनवरी, 2026 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में कुल मतदाता 12,55,56,025 हैं।
    पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,88,43,159 (54.83%) है।
    महिला मतदाताओं की संख्या 5,67,08,747 (45.17%) है।
    तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,119 (0.01% से कम) है।
    18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3,33,981(0.27%) है।

    lucknow sir-voter-list tazza khabar tazza khabar in hindi up-final-voter-list-2026 uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा

    August 1, 2026

    सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान

    August 1, 2026

    सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.