लखनऊ, 01 अप्रैल (जन)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रुपये की गिरती कीमत को लेकर गत दिवस केंद्र सरकार पर हमला बोला। एक समाचार का स्क्रीन शाट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में इटावा में निमार्णाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर में लगाई गई श्रीराम की मूर्ति की फोटो साझा करते हुए लिखा कि प्रभु राम की अभिराम मूर्ति। रुपये की कीमत गिरने को लेकर की गई पोस्ट में सपा प्रमुख ने लिखा कि जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के भ्रष्टाचार का पदार्फाश हो रहा है, वैसे-वैसे भाजपाई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं, लेकिन इस्तीफे नहीं । भाजपा में हमेशा नैतिक दिवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस सिलिंडर के लिए देश में जगह-जगह लाइन दिख रही है। युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की। भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही। भाजपा सरकार में देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं। वहीं गत दिवस पार्टी मुख्यालय पर होली-ईद मिलन सौहार्द समारोह में गीत, संगीत व हास्य प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान डा. बीआर आंबेडकर के प्रपौत्र एवं बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजरतन आंबेडकर ने सपा प्रमुख को संविधान की प्रति भेंट की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए प्रविधान किए। अखिलेश यादव पीडीए के तहत सबको एकजुट कर रहे हैं। मुझे इसका हिस्सेदार बनने पर गर्व होगा। इससे पहले भगवान महावीर की जयंती मनाई गई।
Trending
- सतीश शर्मा के साथ ही रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार की भी हो जांच, पूर्व में इसका क्या इतिहास रहा है
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम
- अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन
- 200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है
- यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला
- अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘होली’ से की थी करियर की शुरुआत, 71 वर्ष के हुए
- विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी
- राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल

