Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर में किडनी खरीदने-बेचने और अवैध ट्रांसप्लांट का खेल पकड़ा
    देश

    कानपुर में किडनी खरीदने-बेचने और अवैध ट्रांसप्लांट का खेल पकड़ा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 31, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 31 मार्च। निजी अस्पतालों में किडनी खरीदने-बेचने और अवैध ट्रांसप्लांट का खेल पकड़ में आया है। अभी कल्याणपुर स्थित मैड लाइफ, आहूजा और प्रिया हास्पिटल और आरोही अस्पताल का नाम सामने आया है। डोनर मेड लाइफ में भर्ती है, जबकि जिस मरीज का ट्रांसप्लांट हुआ वह 35 वर्ष की महिला है और प्रिया हास्पिटल में भर्ती है। दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में किडनी का सौदा करने की बात सामने आ रही है। रुपये कम मिलने के बाद विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया। मुख्य दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काना, आहूजा मेडिकल सेंटर के संचालक डा. सुरजीत आहूजा और डा. प्रीति आहूजा और कर्मचारी राघव त्रिपाठी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है किडनी चोरी रैकेट सक्रिय होने की आशंका में पुलिस शहर और अन्य जनपदों में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की है। करीब दस बड़े अस्पताल रडार पर हैं। शहर में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा और अनुमति केवल एक निजी अस्पताल के पास है। पुलिस को सोमवार दोपहर शिकायत मिली। जांच में मेडलाइफ हास्पिटल का नाम सामने आया।

    सूत्रों के मुताबिक यहां शिवम नाम का दलाल पिछले दिनों एक मरीज लेकर आया था, जिसकी किडनी खराब थी। मरीज को आहूजा मेडिकल सेंटर लाया गया, जहां ट्रांसप्लांट हुआ। पुलिस ने दलाल और आहूजा मेडिकल सेंटर के संचालक को पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि मरीज को मेडलाइफ हास्पिटल लाने के लिए जो मेमो, आवश्यक दस्तावेज व प्रक्रिया चाहिए थी, उसे पूरा नहीं किया गया। पुलिस को आशंका है कि अस्पताल अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट के साथ ही किडनी चौरी में भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के अधिकारियों ने इस संबंध मैं बात करने से मना कर दिया है लेकिन उन्होंने संकेत जरूर दिए हैं कि मामला गंभीर है और जांच हो रही है।

    बड़े रैकेट की आशंका
    मेड लाइफ हास्पिटल का संचालन रामप्रकाश कुशवाहा और राजा तिवारी करते हैं। काफी मशक्कत के बाद टीम को अस्पताल में किडनी देने वाला डोनर मिल गया। उसने अपना नाम आयुष और मेरठ का रहने वाला बताया। यह भी बताया कि उसने अपने एक करीबी महिला रिश्तेदार को किडनी दान की है। हालांकि वह उसका नाम नहीं बता पाया, लेकिन पता चला है कि वह मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। रामप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके अस्पताल का समझौता आरोही अस्पताल से हुआ था। उनके कहने पर ही मरीज का इलाज शुरू किया। उसे रविवार देर रात ढाई बजे लाया गया था। विवाद बढ़ने पर पता चला कि मरीज का आपरेशन आहूजा अस्पताल में हुआ था। आवास विकास एक स्थित प्रिया हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के आइसीयू इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम पांच बजे परमट मंदिर में थे. उनके पास शिवम अग्रवाल का फोन आया था कि एक मरीज भेज रहे हैं, तीन दिन भर्ती रखना है।

    kanpur kidney-racket tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.