Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
    • झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
    • मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
    • पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
    • विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, आईआरसीटीसी पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना
    देश

    वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, आईआरसीटीसी पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

    adminBy adminMarch 26, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 26 मार्च। भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद सख्त कार्रवाई की है. मंत्रालय ने आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये और कैटरिंग सेवा देने वाली कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

    पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था, जिसमें दिखाया गया कि डिनर के साथ दी गई दही में कीड़े थे. वीडियो में यात्री ने यह भी दावा किया कि अन्य यात्रियों को दी गई दही में भी कीड़े पाए गए.
    शिकायत मिलते ही रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाने की व्यवस्था करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया और उस पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. वहीं, आईआरसीटीसी पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

    रेल मंत्रालय ने कहा कि ’15 मार्च 2026 को ट्रेन नंबर 21896 (पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में खाने की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. कार्रवाई के तहत आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये और कैटरर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उसका अनुबंध समाप्त करने का आदेश दिया गया है. यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
    भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने भी कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा. सेवा की गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि खासकर वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में हाई क्वालिटी सर्विस और साफ सफाई रखने के लिए सख्त नियम लागू हैं, क्योंकि ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री बेहतर सुविधाओं की उम्मीद करते हैं.

    bihar patna railways-fines-irctc tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर

    March 28, 2026

    झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित

    March 28, 2026

    मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.