Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड, रहमान हुई रामगली पाक में हिंदू नाम रखने की यह योजना ?
    • सुप्रीम कोर्ट का कुत्तों को लेकर दिया गया निर्णय समाजहित का सराहनीय है, इन्हें इंजेक्शन देकर कौन मारेगा और पीड़ित को मुआवजा कहां से मिलेगा और हंगामा करनेवालों पर क्या कार्रवाई होगी यह भी बताया जाए
    • यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट
    • नवाजुद्दीन सिद्दीकी वॉचमैन बने तो मालिक बोले- इस मरे हुए को किसने रखा
    • मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
    • घातक चीनी मांझे पर रोक के लिए बनेगा सख्त कानून, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
    • 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    • 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    देश

    पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने

    adminBy adminMarch 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 20 मार्च। सहारनपुर में पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम को दी।

    सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। टीम मौके पर पहुंची और नदी के दूषित पानी के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि पानी में किसी तरह का जहरीला पदार्थ मिलाया गया है। इसके कारण मछलियों की मौत हुई है। हालांकि, दो दिन बाद पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएग।

    चंद घंटे में सैकडों मछलियां मर गईं
    बाबा लालदास बाड़े के पास पांवधोई नदी में चंद घंटे में सैकडों मछलियां मर गई। आसपास के लोगों ने नदी में सैकडों मछलियां मरी हुई देखी तो खलबली मच गई। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दी गई। शाम को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी के अलग-अलग सेंपल लिए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में फैक्ट्री के बारे में भी जानकारी जुटाई।

    आसपास के लोगों ने बताया कि नदी के आसपास गोदामों में पुराने कट्टे और बोरी की धुलाई होती है। नदी में भी सीमेंट और विभिन्न केमिकल युक्त उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले कट्टे और बाेरियों की भी लोग नदी में धुलाई करते है।
    ऐसे में अंदेशा है कि पानी में जहरीला केमिकल मिल गया। जिसके कारण मछलियों की मौत हाे गई। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने इस बात से इंकार किया है। दो दिन बाद पानी के सेंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    छह किलोमीटर पांवधोई में बह रहा दूषित पानी
    सकलापुरी से शुरू होकर देहरादून रोड एसएएम कालेज के पास ढमौला में मिल जाती है। ढमौला नदी आगे जाकर हिंडन में मिल जाती है। सकलापुरी से एसएएम कालेज तक करीब छह किलाेमीटर से अधिक लंबी पांवधोई में 25 से अधिक छोटे-बड़े नालों का पानी आता है। आटो मोबाइल सर्विस सेंटर, पुराने कट्टे बोरी की धुलाई के गाेदाम के अलावा सीवरेज आदि का गंदा पानी भी पांवधोई में आता है।

    paondhoi-river-pollution saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड, रहमान हुई रामगली पाक में हिंदू नाम रखने की यह योजना ?

    May 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का कुत्तों को लेकर दिया गया निर्णय समाजहित का सराहनीय है, इन्हें इंजेक्शन देकर कौन मारेगा और पीड़ित को मुआवजा कहां से मिलेगा और हंगामा करनेवालों पर क्या कार्रवाई होगी यह भी बताया जाए

    May 20, 2026

    यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.