Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट
    देश

    यूपी के 11 जिलों में 48 घंटे हीट वेव चलने का रेड अलर्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 20, 2026No Comments40 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 20 मई। उत्तर प्रदेश में आसमान से आग का गोला बरस रहा है. प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन पूरे देश में सबसे गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा बुंदेलखंड के लगभग सभी जिलों में हीट वेव चल रही है. राज्य के बांकी हिस्सों में भी प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी और लू की तपिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है.

    मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक यूपी में हीटवेव का कहर जारी रहेगा. 22 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. लेकिन इस बारिश से भीषण गर्मी में कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है.

    राज्य के 11 जिलों में लू चलने का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. ये जिले में … बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस पास के क्षेत्र.

    मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ये जिले हैं… कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र.

    यूपी के 29 जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किए गए हैं. ये जिले हैं … सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, संभल और आस पास के क्षेत्र.

    प्रदेश के 13 जिलों के लिए मौसम विभाग ने उष्ण रात्रि होने की चेतावनी जारी की है. इस हालात में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक हो सकती है. ये जिले हैं… शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आस पास के क्षेत्र.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 42, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं। वहीं, पश्चिमी इलाकों में कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म होंगी।

    HEAT WAVE IN UP lucknow RED ALERT ISSUED HEAT WAVE IN UP tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.