Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    देश

    119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 20, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 20 मई (प्र)। शहर की 119 किमी. लंबी मुख्य सड़कों की सफाई अब ठेके पर होगी। दिन-रात दो शिफ्ट में सफाई होगी। इसकी शुरुआत 25 मई से कर दी जाएगी। ठेका एजेंसी करीब 300 सफाई कर्मचारी और आठ रोड स्वीपिंग मशीनें लगाएगी।

    दो शिफ्ट में सुबह और रात में सफाई होगी। ठेका एजेंसी सड़कों पर झाड़ू लगाने, कूड़ा उठाने, डिवाइडर की धूल साफ करने, पेड़ों की छंटाई व सिंचाई के साथ सड़कों के किनारे एक मीटर तक चौड़े नालों की सफाई भी करेगी। निर्धारित सड़कों पर मौजूद बाजारों की सफाई भी ठेका एजेंसी के जिम्मे रहेगी।

    नगर निगम ने अग्रवाल एंड अग्रवाल कंपनी काे इसका ठेका दिया है। 3450 रुपये प्रति किमी. प्रतिदिन की दर से कंपनी को नगर निगम की ओर से भुगतान किया जाएगा। यानी प्रतिदिन 4.10 लाख और प्रति माह 1.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि 25 मई को नई व्यवस्था के तहत सफाई कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। जिन स्थानों को ठेके में शामिल गया गया है, वहां के कर्मियों को हटाकर निगम उन्हें बाजार और वार्ड में लगाएगा।

    मशीनों से होगी इन सड़कों की सफाई
    -हापुड़ अड्डा से तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लाक तिराहा तक।
    -तेजगढ़ी चौराहा से एलएलआरएम कालेज तक।
    -एल ब्लाक तिराहा से बिजली बंबा बाइपास तक।
    -बच्चा पार्क चौराहा से हापुड़ अड्डा तक।
    -ईव्ज चौराहा से बच्चा पार्क वाया इस्ट एंड वेस्ट कचहरी रोड।
    -कमिश्नरी आफिस से कमिश्नरी आवास तक।
    -एलेक्जेंडर क्लब से आंबेडकर चौराहे तक।
    -मोहनपुरी चौराहा से इमली चौराहे होते हुए डीएम आवास तक।
    -कमिश्नरी आवास से तेजगढ़ी चौराहा तक।
    -गंगानगर से मीनाक्षीपुरम मोड़ होते हुए आइआइएमटी चौराहा।
    -फुटबाल चौराहा से बेगमपुल चौराहा।
    -घंटाघर से छतरीपीर तिराहा तक।
    -घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक।
    -इंदिरा चौक से खैरनगर चौराहा।
    -रोहटा रोड से मेरठ-रुड़की-हरिद्वार हाईवे बाईपास तक।
    -शाप्रिक्स माल से बागपत रोड होते हुए बागपत फ्लाईओवर तक।
    -ट्रांसपोर्ट नगर रोड।

    इन सड़कों की होगी मैनुअल सफाई
    -सेंट्रल मार्केट रोड, आरटीओ रोड, नई सड़क, शेरगढ़ी रोड, गोल मंदिर रोड, कुटी रोड से गुरुद्वारा रोड।
    -सम्राट हैवेंस के सामने की रोड, ईव्ज चौराहे से बुढ़ाना गेट, एनएएस कालेज से जीआइसी रोड।
    -आरजी कालेज के सामने की सड़क, हंस चौराहे से सूरजकुंड रोड, डूडा आफिस वाली सड़क।
    -गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड वाहन डिपो, मोहनपुरी नाला रोड।
    -हापुड़ रोड से सूरजकुंड रोड, हंस चौराहे से फूलबाग रोड, कचहरी चौराहे से एलेक्जेंडर क्लब तक।
    -आंबेडकर चौराहे से इमली चौक, किला रोड, पांडव नगर मुख्य रोड, जेलचुंगी चौराहे से सूरजकुंड पुलिया तक।
    -धनवंतरि हास्पिटल रोड, शर्मा नगर मेन रोड, मंगल पांडे नगर मेन रोड, सेक्टर 16 की सड़कें।
    -पीएल शर्मा रोड, जलीकोठी रोड, दिल्ली रोड, सोतीगंज रोड, शारदा रोड।

    ठेका एजेंसी को करने होंगे ये काम
    -मुख्य सड़कों के किनारे व डिवाइडर के पेड़ों की छंटाई व सिंचाई।
    -डिवाइडर किनारे की धूल की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन से।
    -सड़क किनारे एक मीटर तक चौड़े नालों की सफाई करनी होगी।
    -डिवाइडर के साथ दोनों तरफ की सड़कों की मैनुअल व मशीन से सफाई।
    -वीआइपी मूवमेंट व त्योहार पर दिशा-निर्देशों पर सफाई कार्य करना होगा।
    -मुख्य सड़कों किनारे स्थित बाजारों में सफाई कार्य करना होगा।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.