Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
    देश

    मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादाबाद 20 मई। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों में सभी विद्यार्थी फेल हो गए हैं। यहां का परिणाम शून्य है जबकि नौ कॉलेज ऐसे हैं, जहां का परिणाम दस फीसदी से भी कम है। विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार कराई गई परीक्षा के परिणाम बेहद खराब आए हैं। विद्यार्थियों से लेकर शिक्षक तक रिजल्ट पर सवाल उठा रहे हैं। कुलपति का कहना है कि विवि का कुल परिणाम 52.5 फीसदी रहा है।

    विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में 18 कॉलेजों का परिणाम शून्य है। इसके अलावा रजा कॉलेज रामपुर का 30 फीसदी, राजकीय महाविद्यालय मिलक 40 फीसदी, आरबीडी कॉलेज बिजनौर का 45 फीसदी, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय का 46 फीसदी, बहजोई जंभेश्वर विश्वविद्यालय महाविद्यालय बहजोई का 69 फीसदी, दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय अमरोहा 80 फीसदी, राजकीय महाविद्यालय कांठ 88 फीसदी, आरएसएम कॉलेज धामपुर 87 फीसदी, विश्वविद्यालय परिसर का पीजी का परिणाम 90 फीसदी ज्यादा रहा है।

    सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल्स एसोसिएशन गुरु जंभेश्वर के अध्यक्ष प्रो. छुट्टन खान ने बताया कि शून्य परिणाम वाले कॉलेजों में एक भी ऐसा छात्र नहीं है, जो सभी विषयों में उत्तीर्ण हुआ हो। इन कॉलेजों के बच्चे कम से कम एक विषय में बैक जरूर पाए हैं। यदि किसी बच्चे के चारों विषयों में बैंक है तो वह सेमेस्टर बैंक में आएगा इन शून्य परिणाम के कॉलेजों को छोड़ दें तो मेरी जानकारी में नौ कॉलेजों का परिणाम दस फीसदी से कम है। इसके अलावा 20 कॉलेजों का परिणाम 20 फीसदी से कम है। टांडा के एक कॉलेज का परिणाम सिर्फ दो फीसदी है। इस संबंध में जल्द ही पांचों जनपदों के सभी 372 कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक होगी।

    सिस्टम में किसी शख्स ने की है गड़बड़ी
    परिणाम कम आने के कारणों की जांच जाएगी जो विद्यार्थी चुनौती मूल्यांकन में सफल नहीं हो पाते हैं, उनकी विषय के शिक्षकों से काउंसिलिंग करवाई जाएगी। रेमेडियल क्लास भी चलवाई जा सकती हैं परिणाम को लेकर प्राचार्यों के साथ बैठक की है। जारी होने से पहले परिणाम विद्यार्थियों तक पहुंच गया इससे साफ है कि कहीं न कहीं सिस्टम में ही कोई शख्स है जिसने गड़बड़ी की है। पूर्णांक से ज्यादा प्राप्तांक वाला परिणाम टेस्टिंग प्रक्रिया के दौरान का है, जो विद्यार्थियों ने डाउनलोड किया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परिणाम में इस तरह की कोई समस्या नहीं आई है।
    -प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय

    moradabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.