Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदेश में विकल्प के तौर पर 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटितः सीएम योगी
    • आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती
    • डीजीएम के घर पड़ी विजिलेंस रेड तो खिड़की से फेंकने लगे नोटों के बंडल और जेवर
    • शंकराचार्य से की अखिलेश ने मुलाकात
    • यूपी में 15 मार्च से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    • व्हाट्सऐप अब 13 से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे, मेटा ने अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की
    • शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे
    • देश में पहली इच्छामृत्यु की अनुमति का निर्णय है जनहित का, ऐसे मामलों में फैसले लेने में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»व्हाट्सऐप अब 13 से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे, मेटा ने अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की
    टेक्नोलॉजी

    व्हाट्सऐप अब 13 से कम उम्र के बच्चे भी चला सकेंगे, मेटा ने अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की

    adminBy adminMarch 13, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 13 मार्च। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अभिभावकों की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी।

    यह कदम संदेश मंच की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष (कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक) रखी गई थी। व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग में कहा कि परिवारों व विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर अभिभावक-नियंत्रित खातों की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए व्हाट्सऐप खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल संदेश भेजने और कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे। इस फीचर को धीरे-धीरे (चरणों में) जारी कर रहा है। आने वाले कुछ हफ्तों में यह दुनिया भर के सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

    कंपनी ने बताया कि कई बच्चे पहले से ही चोरी-छिपे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह पर यह ‘मैनेज्ड मॉडल’ लाया गया है ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से चैटिंग कर सकें। उनके संदेश ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन’ से सुरक्षित रहेंगे । अभिभावक उन्हें अपनी डिवाइस से नहीं पढ़ पाएंगे। प्राइवेसी सेटिंग्स को लॉक करने के लिए कंपनी ने ‘पेरेंट पिन’ का फीचर दिया है।

    मेटा ने बताया है कि पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स में कई खास फीचर्स नहीं दिए गए हैं. इन अकाउंट्स में स्टेटस अपडेट्स, चैनल्स या मेटा एआई फीचर्स का सपोर्ट नहीं है. इसके अलावा वन-टू-वन चैट्स में गायब होने वाले मैसेज भी डिसेबल कर दिए गए हैं. अनजान कॉन्टैक्ट्स के मैसेज एक अलग मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर में चले जाते हैं, जिसे सिर्फ पैरेंट पिन से ही एक्सेस किया जा सकता है. जब भी बच्चा किसी कॉन्टैक्ट को ऐड, ब्लॉक या रिपोर्ट करता है, तो पैरेंट्स को इसकी जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने बच्चे की एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं.

    इन पाबंदियों के बावजूद मेटा का कहना है कि इन अकाउंट्स में भी वही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रोटेक्शन मिलेगा, जो प्लेटफॉर्म पर बाकी जगह मिलता है, ताकि बातचीत पूरी तरह प्राइवेट रहे. WhatsApp का कहना है कि जो माता-पिता अपने बच्चे को मैसेजिंग ऐप से परिचित कराना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट बना सकते हैं. साइन-अप के समय उन्हें प्री-टीन की जन्मतिथि दर्ज करके पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट सेटअप करने का विकल्प मिलेगा. सेटअप प्रक्रिया में माता-पिता और बच्चे दोनों के फोन की जरूरत होगी, ताकि दोनों अकाउंट आपस में लिंक किए जा सकें.

    meta tazza khabar tazza khabar in hindi technology whatsapp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रदेश में विकल्प के तौर पर 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटितः सीएम योगी

    March 13, 2026

    आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, 6 बच्चों समेत 27 लोग अस्पताल में भर्ती

    March 13, 2026

    डीजीएम के घर पड़ी विजिलेंस रेड तो खिड़की से फेंकने लगे नोटों के बंडल और जेवर

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.