Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भूपेन ने वापस लिया इस्तीफा
    देश

    कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद भूपेन ने वापस लिया इस्तीफा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 17, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी, 17 फरवरी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गत दिवस राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया। उन्होंने सुबह करीब आठ बजे अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा था, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। उनके त्यागपत्र की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की। बोरा को मनाने के क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी उनसे फोन पर बात की।
    जितेंद्र सिंह ने कहा कि बोरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि भूपेन जी हमारे बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं। परिवार के अंदर कभी-कभी मनमुटाव हो जाता है। लेकिन यह हमारा आंतरिक मामला है। भूपेन जी ने असम की जनता के लिए लड़ाई लड़ी है और कांग्रेस में लंबा राजनीतिक जीवन बिताया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उनसे (इस्तीफा वापस लेने का) आग्रह किया, उनकी राहुल गांधी जी से बात हुई, केसी वेणुगोपाल जी से बात हुई।’’ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं हैं कि ऊपर से डंडा चलता है और सब चुप हो जाते हैं। यदि कोई विषय होता है तो हम सब आपस में बात करके उसे सुलझाते हैं।
    उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भूपेन बोरा प्रचार अभियान संभालेंगे। इस बीच, बोरा ने अपने आवास के बाहर कहा कि उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है। गोगोई ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोरा से बात की है और उनका इस्तीफा आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया है। गोगोई ने कहा कि अगर पार्टी में कुछ मुद्दों के कारण भूपेन बोरा को ठेस पहुंची है तो हम उनसे माफी मांगते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में बोरा ने दावा किया था कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है और राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है। बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष थे और पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी गई।
    इस्तीफे के बाद बोरा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा था कि मैंने आज सुबह आठ बजे कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया और विस्तार से बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। मैंने पार्टी को 32 साल दिए हैं। मैं 1994 में पार्टी में शामिल हुआ था। यह कदम केवल व्यक्तिगत नहीं है, यह पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। इसलिए मैंने कांग्रेस आलाकमान को सब कुछ विस्तार से बताया।’’
    उन्होंने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया जब कांग्रेस कुछ विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की कोशिश कर रही है।
    असम में अगला विधानसभा चुनाव इस वर्ष मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव से पहले किसी अन्य दल में शामिल होने के सवाल पर बोरा ने कहा कि उन्हें अब तक किसी भी पार्टी की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन यह बात भी है कि मैंने राजनीति को अलविदा कहने के लिए इस्तीफा देने का निर्णय नहीं लिया है।’’ बोरा ने बताया कि रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई से कल उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा ‘‘वह कल मुझसे मिले और हमने व्यक्तिगत स्तर पर कई मुद्दों पर चर्चा की।’’

    Bhupen Bora Bhupen withdrew his resignation after senior Congress leaders intervened. Desh former president of the Assam Pradesh Congress Committee Guwahati Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.