Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निसान की नई सब-4 मीटर एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च होगी
    • राहुल जी आपके नेता अगर वीर शिवाजी से टीपू सुल्तान की बराबरी जैसे बयान देते रहे तो जनाधार खिसकते देर नहीं लगेगी
    • पुरातन छात्र सम्मेलन में बड़े लोगों का ही महिमामंडन क्यों, स्थानीयों को भी दिया जाना चाहिए सम्मान
    • पाकिस्तान पर भारत की जीत सभी को बधाई
    • एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ को नए दौर के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा
    • हिया का म्यूजिक वीडियो ‘शर्माना’ अक्षय कुमार ने किया रिलीज
    • दुनियाभर में कल दिखेगा सोने के कंगन सा सूर्यग्रहण
    • पति की हैसियत के हिसाब से पत्नी को भी सम्मानजनक जीवन का अधिकार: हाईकोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर की हत्या, खुद रेलवे लाइन पर लेटकर किया सुसाइड
    देश

    रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर की हत्या, खुद रेलवे लाइन पर लेटकर किया सुसाइड

    adminBy adminFebruary 16, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 16 फरवरी। कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली।

    सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। वारदात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दी।

    पुलिस ने बताया- प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की, वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।

    एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई।

    पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिसवाले घर के अंदर गए तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। बेड के पास पत्नी का शव फर्श पर पड़ा था। सिर में गोली लगी थी। कमरे के दरवाजे पर बेटे का शव पड़ा था, सीने में गोली लगी थी। ऐसा माना जा रहा कि पहले पत्नी को गोली मारी होगी।

    पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से डबल नली बंदूक, खून के सैंपल, खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मोबाइल भी कब्जे में लिया है।

    चेतराम पासवान तीन भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मोती, बीच का भाई बाबू राम हैं। पिता अयोध्या प्रसाद मूल निवासी घाटमपुर के सेरूआ बखरिया के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में 4 महीने पहले नया मकान बनाकर सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर में चेतराम रह रहे थे। इस घर में बेटे-पत्नी और चेतराम रहते थे। बेटा 9वीं की पढ़ाई कर रहा था।

    चेतराम की शादी लगभग 25 साल पहले साढ़ थाना के पाल्हेंपुर गांव निवासी सुनीता वर्मा से हुई थी। मौके पर पहुंची सुनीता की बहन आशा देवी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि चेतराम पासवान रिटायर होने के बाद बड़ा चौराहा स्थित स्टेट बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। छह महीने पहले ही बड़ी बेटी की शादी मेरठ निवासी युवक से की थी।

    kanpur Suicide tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    निसान की नई सब-4 मीटर एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च होगी

    February 16, 2026

    राहुल जी आपके नेता अगर वीर शिवाजी से टीपू सुल्तान की बराबरी जैसे बयान देते रहे तो जनाधार खिसकते देर नहीं लगेगी

    February 16, 2026

    पुरातन छात्र सम्मेलन में बड़े लोगों का ही महिमामंडन क्यों, स्थानीयों को भी दिया जाना चाहिए सम्मान

    February 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.