Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का
    • मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत
    • जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में
    • गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने जो संघर्ष किया पत्रकारिता और साहित्य में आज भी जारी है
    • यूपी में कल से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिनों तक बारिश-ओले का अलर्ट जारी
    • हर सुनने वाले के दिल को छू लेगा ‘चांद देख लेना’ गीत
    • शो ट्रेटर का हिस्सा बनने की अफवाहें नेहा धूपिया ने खारिज कीं
    • केस जारी रखना औचित्यहीन यदि आरोपित व पीड़िता शादी करके खुशहाल जीवन बिता रहे हैं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्पा-मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक सहित 14 गिरफ्तार
    देश

    स्पा-मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, संचालक सहित 14 गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 26, 2026No Comments132 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, शहर के समद रोड स्थित मंगलम कॉम्पलेक्स में रविवार देर रात छापेमारी में दो स्पा सेंटरों से सात युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें स्पा संचालक, स्टाफ और ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम तल पर संचालित क्लासिक स्पा और द्वितीय तल पर चल रहे क्लाउड-7 स्पा में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    दोनों सेंटरों से कुल सात युवतियों को पकड़ा गया। इनमें कुछ बंगाल और नेपाल की बताई जा रही हैं। इसके अलावा ‘क्लाउड-7’ के संचालक पार्टनर संजय और उसका रिसेप्शनिस्ट भी हिरासत में लिया गया। वहीं, पांच ग्राहक भी मौके से पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान क्लासिक सेंटर का एक कर्मचारी मौके से फरार हो गया। शुरुआती जांच में दोनों सेंटरों के लंबे समय से संचालित होने की जानकारी सामने आई है। वहां मसाज के नाम पर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और इसके लिए 2500 रुपए शुरुआती शुल्क लेने की जानकारी सामने आई।

    तलाशी के दौरान दोनों सेंटरों में छोटे-छोटे कमरे बने मिले, जहां मसाज टेबल की जगह बेड लगाए गए थे। हर सेंटर में करीब छह-छह बेड थे। पुलिस ने मौके से कई संदिग्ध सामग्री और स्पा से जुड़े उत्पाद भी बरामद किए हैं। इसके बाद महिला थाना पुलिस को बुलाकर सभी को सिविल लाइंस थाने लाया गया। पुलिस ने मौके से सात युवतियों को हिरासत में लिया, जिनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल की युवतियां शामिल हैं।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवतियों को दिल्ली से वेतन पर बुलाया जाता था और ग्राहकों से एंट्री फीस के साथ अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था। सेंटरों में आने वाले नियमित ग्राहकों के नाम रजिस्टर में दर्ज मिले हैं। सीओ थर्ड सर्वम सिंह ने बताया कि स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    aligarh sex-racket tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पराक्रम की प्रतीक पूजनीय मातृशक्ति को समय आ गया है बराबरी का अधिकार मिलने का

    March 25, 2026

    मोदी ट्रंप की वार्ता शांति बहाली में अच्छा संकेत

    March 25, 2026

    जनसंख्या बढ़ाने का मोहन भागवत का कथन है देशहित में

    March 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.