लखनऊ 10 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले पहचान का संकट था। प्रदेश उपद्रव से ग्रस्त था, लेकिन वर्तमान में यूपी उत्सव का प्रदेश है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि इसने खुद को रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में स्थापित किया है। फियरलेस बिजनेस, ईज आफ डूइंग बिजनेस व ट्रस्ट आफ डूइंग बिजनेस नए यूपी की पहचान बने हैं। प्रदेश में अब 34 सेक्टरियल पालिसी हैं, जिनके माध्यम से उद्यमी किसी भी सेक्टर में निवेश करके यूपी की विकास यात्रा में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में एफडीआई का अंश ऊंट के मुंह में जीरा जैसा था, लेकिन आज यूपी ने अपनी पालिसी के माध्यम से एफडीआई व फार्चून-500 को आकर्षित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश मित्र, निवेश सारथी व उद्यमी मित्र प्रणाली के माध्यम से हम विभागीय स्वीकृतियों, समन्वय व सतत हैंड होल्डिंग को सुनिश्चित कर रहे हैं। परिणाम है कि आटो कंपोनेंट व ईवी इकोसिस्टम में यूपी तेजी से आगे बढ़ा है। 2024 में राष्ट्रीय स्तर पर ईवी बाजार में यूपी की भागीदारी 19 फीसदी थी। यूपी फेम वन व फेम टू का प्रमुख लाभार्थी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

