नई दिल्ली/मीरपुर, 08 मई (ता)। पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाला पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। बाबर अपने बाएं घुटने का स्कैन करवाने के लिए ट्रेनिंग छोडक़र चले गए थे और बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसकी पुष्टि की।
बोर्ड ने कहा कि यह दाएं हाथ का बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएगा। पीसीबी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम बाएं घुटने में चोट के कारण बंगलादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम का मेडिकल पैनल फिलहाल उनकी स्थिति का आकलन कर रहा है। आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। आईसीसी के अनुसार, बाबर ने हाल ही में हुई पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर ली थी; वह इस लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और कप्तान के तौर पर पेशावर ज़ल्मी को खिताब भी दिलाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाबर इस सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं। यह दूसरा टेस्ट मैच सिलहट में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 16 मई को होनी है। पाकिस्तान फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। शीर्ष दो टीमों की दौड़ में बने रहने के लिए उसे बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इन मैचों में दो सकारात्मक परिणामों की तलाश होगी।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

