Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 40 जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने का IMD अलर्ट
    देश

    यूपी के 40 जिलों में विजिबिलिटी शून्य के करीब रहने का IMD अलर्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 17, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 17 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में अब कोहरा डराने लगा है. बीते 24 घंटे में यूपी के नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे और सामान्य सड़कों पर कोहरा कहर बनकर टूटा. 6 जिलों में 28 लोग कोहरे के कारण हादसे का शिकार हुए और अपनी जान से हाथ धो बैठे.

    इतना ही नहीं प्रदेशवासियों को घने कोहरे और सर्दी का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है. प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा.

    मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही. लखनऊ में भी विजिबिलिटी 40 मीटर तक पहुंच गई, जिसकी वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले दर्जनों विमान विलंबित रहे. कई उड़ाने निरस्त करनी पड़ीं. दो विमान को डायवर्ट कर दिया गया. रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

    यूपी के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना
    मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है.

    यूपी के किस जिले में कितनी रही विजिबिलिटी
    उत्तर प्रदेश के अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज में विजिबिलिटी जीरो रही. अमेठी, कानपुर नगर, फतेहगंज, लखनऊ में 40, हरदोई, वाराणसी में 50, बस्ती में 70, श्रावस्ती में 100, सुल्तानपुर में 150, आजमगढ़, गाजीपुर, बाराबंकी में 200, बहराइच में 220, कुशीनगर में 400, वाराणसी, बलिया में 500, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर में 600 मीटर विजिबिलिटी रही. वहीं बरेली व शाहजहांपुर में 40, मुरादाबाद में 50, इटावा में 200, हमीरपुर, उरई व झांसी में 800 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई.

    मंगलवार को शाम 4:00 तक उत्तर प्रदेश के बागपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स 337, बुलंदशहर में 297, नोएडा में 352, ग्रेटर नोएडा में 326, गाजियाबाद में 332, हापुड़ में 321, मुजफ्फरनगर 293, रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली से सटे यूपी के शहरों बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही.

    पिछले 48 घंटे की तुलना में एयर क्वालिटी इंडेक्स में काफी सुधार हुआ है. गाजियाबाद नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार कहीं-कहीं लगभग 500 पहुंच गया था, वहीं यह अब कम होकर 350 के आसपास पहुंच गया है. पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए अभी और नियम कड़े करने होंगे. क्योंकि, अब भी वहां की हवा जहरीली बनी हुई है. ज्यादातर दिल्ली से सटे इलाकों में रेड जोन तथा औरेंज जोन में हैं.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय कोहरा छाया रहेगा, दिन में कल की तरह ही धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    उत्तर प्रदेश का इटावा मंगलवार को सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक तापमान झांसी जिले में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    मौसम विभाग के अनुसार ठंडी पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे गलन और बढ़ेगी. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अंतर में भी कमी आने की संभावना है. अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक और गिर सकता है. कम दृश्यता के कारण लोगों को सुबह और देर रात खासा सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अब धीरे धीरे अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी. जिसके कारण ठंड और शीतलहर का कहर बढ़ेगा.

    IMD FOG ALERT IN UP lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026

    भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों

    July 31, 2026

    निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.