मेरठ 01 अगस्त (प्र)। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ की ओर से 17 अगस्त से नौ सितंबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) श्रेणियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी के आवेदक सात और आठ अक्तूबर को बीईजी एंड सेंटर रुड़की में भर्ती रैली में भाग लेंगे। जिन आवेदकों ने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है, वे रैली में भाग लेने के पात्र होंगे।
सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार, यह रैली एआरओ मेरठ के अधिकार क्षेत्र में जाने वाले 13 जिलों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार सभी उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा।
तिथि अनुसार भर्ती कार्यक्रम
17 अगस्त : हापुड़ (गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
18 अगस्त : बागपत (बड़ौत, खेकड़ा) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
19 अगस्त : बागपत (बागपत) व बिजनौर (नगीना, चांदपुर) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
20 अगस्त : बिजनौर (नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
21 अगस्त : मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद, बिलारी) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
22 अगस्त : अमरोहा (अमरोहा, हसनपुर, नौगावां सादात) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
23 अगस्त : अमरोहा (धनौरा) तथा रामपुर (स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहाबाद, मिलक) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
24 अगस्त : बुलंदशहर (सिकंदराबाद, शिकारपुर) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
25 अगस्त : बुलंदशहर (बुलंदशहर, खुर्जा) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
26 अगस्त : बुलंदशहर (स्याना, डिबाई) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
27 अगस्त : बुलंदशहर (अनूपशहर) व गाजियाबाद (मोदीनगर, गाजियाबाद, लोनी) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
28 अगस्त : मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
29 अगस्त : मुजफ्फरनगर (जानसठ) तथा शामली (कैराना, शामली, ऊन) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
30 अगस्त : गौतमबुद्ध नगर (दादरी, गौतमबुद्ध नगर, जेवर) और मेरठ (मेरठ) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
31 अगस्त : मेरठ (सरधना, मवाना) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
1 सितंबर : सहारनपुर (बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद, रामपुर मनिहारान) – अग्निवीर जनरल ड्यूटी
2 सितंबर : सभी 13 जिलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अमरोहा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल।
3 सितंबर : बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल।
4 सितंबर : मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर टेक्निकल।
7 अक्टूबर (बीईजी एंड सेंटर, रुड़की) : बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी।
8 अक्टूबर (बीईजी एंड सेंटर, रुड़की) : गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर क्लर्क व एसकेटी।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आवेदकों से कहा गया है कि वे www.joinindianarmy.nic.in से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। दलालों से सावधान रहने और भर्ती के किसी भी झूठे वादे पर किसी को पैसे न देने की हिदायत दी गई है। मूल दस्तावेज सत्यापन भर्ती रैली के दौरान होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज (रैली अधिसूचना में उल्लिखित) की मूल प्रतियां, प्रत्येक की तीन फोटोकॉपी और 20 हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ लाने होंगे। इसके साथ ही रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और आधार नंबर से जुड़ा मोबाइल फोन, शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र (मूल निवास), चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

