Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    • जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीएम योगी ने गाजीपुर को दी 692 करोड़ की सौगात; 268 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    देश

    सीएम योगी ने गाजीपुर को दी 692 करोड़ की सौगात; 268 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    adminBy adminJuly 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर 30 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर जिले को 691.74 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देने पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री मोहम्मदाबाद नवीन मंडी समिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. साथ ही 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

    मुख्यमंत्री कुल 691.74 करोड़ रुपये (69,174.82 लाख रुपये) की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 83 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 185 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा.
    इन परियोजनाओं में 49,260.37 लाख रुपये की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, जबकि 19,914.45 लाख रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है.

    ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवर, पर्यटन, खेल तथा कानून व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी. सबसे अधिक परियोजनाएं सदर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सैदपुर, मोहम्मदाबाद, जमानिया, जहूराबाद, जंगीपुर और जखनिया विधानसभा क्षेत्रों को भी विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा.

    लोकार्पण होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का नर्सिंग कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस, ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षणिक भवन एवं छात्रावास, मनिहारी-जखनिया-माधोपुर मार्ग का चौड़ीकरण, गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग का सुदृढ़ीकरण, नगर पालिका क्षेत्र की सीवर परियोजनाएं तथा गंगा तट पर कटानरोधी कार्य शामिल हैं.

    वहीं शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में अंडऊ-चौकिया बाईपास, मनिहारी-जखनिया-माधोपुर मार्ग के अतिरिक्त निर्माण कार्य, महिला एवं पुरुष जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल की बाउंड्री वॉल, नई पुलिस चौकियां, सिंथेटिक हॉकी मैदान, बहुउद्देशीय क्रीड़ांगन तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख हैं.
    विधानसभा वार विकास परियोजनाएं
    सदर विधानसभा – 63 परियोजनाएं, 29,618.32 लाख रुपये
    जखनिया विधानसभा – 53 परियोजनाएं, 14,810.02 लाख रुपये
    सैदपुर विधानसभा – 41 परियोजनाएं, 6,575.99 लाख रुपये
    जहूराबाद विधानसभा – 40 परियोजनाएं, 4,155.28 लाख रुपये
    मोहम्मदाबाद विधानसभा – 27 परियोजनाएं, 6,774.11 लाख रुपये
    जंगीपुर विधानसभा – 24 परियोजनाएं, 1,944.33 लाख रुपये
    जमानिया विधानसभा – 20 परियोजनाएं, 5,296.76 लाख रुपये

    cm Yogi Adityanath ghazipur GHAZIPUR 268 PROJECTS tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026

    16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.