Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    • जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बावजूद बिना नंबर की बाइक व दो पिस्टल लेकर पॉश कॉलोनी कैसे पहुंचा आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»रेखा को किया जाएगा उत्कृष्ट सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित
    एंटरटेनमेंट

    रेखा को किया जाएगा उत्कृष्ट सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 29, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 29 जुलाई (ता)। अभिनेत्री रेखा भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां उन्हें उत्कृष्ट सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में रेखा के अतुलनीय फिल्मी सफर और भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को सम्मान देने के लिए फिल्म ‘उमराव जान’ प्रदर्शित की जाएगी। रेखा ने ‘सिलसिला’, ‘खूबसूरत’, ‘इजाजत’, ‘घर’, ‘खून भरी मांग’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘कोई… मिल गया’ जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट पहचान बनाई है।
    मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी ‘उमराव जान’ रेखा के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस साल फिल्म की रिलीज के 45 वर्ष पूरे हुए हैं। रेखा ने एक बयान में कहा कि ‘उमराव जान’ कभी मुझसे दूर नहीं हुई।
    वह मेरी यादों, मेरी खामोशियों और उन लोगों के दिलों में बसती हैं, जिन्होंने वर्षों से उसे बहुत प्यार और अपनापन दिया है। उस सफर को फिर से याद करना और इस फिल्म को वैश्विक मंच पर सम्मानित होते देखना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव है। रेखा 15 अगस्त को मेलबर्न में भारतीय समुदाय के सदस्यों, ऑस्ट्रेलिया के गणमान्य व्यक्तियों, फिल्मकारों, कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों के साथ भारतीय तिरंगा भी फहराएंगी। भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक किया जाएगा।

    Desh entertainment New Delhi Rekha Rekha to be honoured with the 'Excellence in Cinema' award. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026

    16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.