Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
    • हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
    • यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
    • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
    • गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन व प्रार्थना पत्र सौंपा
    • महाराजा अग्रसेन सेवा ट्रस्ट, इस्तीफा पास होने की चर्चा, विनीत शारदा को सवारी के संयोजक पद से भी हटाया
    • विधायक ने उठाईं बुनकरों की समस्याएं
    • तीन कंपनियों ने रखा न्यू टाउनशिप का खाका, क्यूसीबीएस से होगा चयन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस प्रताड़ना से परेशान अधिकारी ने खुदकुशी की
    देश

    पुलिस प्रताड़ना से परेशान अधिकारी ने खुदकुशी की

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद, 28 जुलाई (ता)। खेड़ी पुल थाना पुलिस की कथित प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर 60 वर्षीय बिजलीकर्मी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी को ठहराया है।
    घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल से शव को पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की चेतावनी देते हुए जमकर विरोध जताया। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। मृतक की पहचान जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार (60) के रूप में हुई है। वह पावर ग्रिड कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत थे और आगामी अक्तूबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। वर्ष 2017 में खेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस संदर्भ में कंपनी के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पावर ग्रिड कंपनी की ओर से न्यायालय और पुलिस स्टेशन से जुड़े सभी विधिक कार्य सतीश कुमार ही संभाल रहे थे। परिजनों का दावा है कि इस मामले में दूसरा पक्ष मुआवजे के लिए सहमत था, इसके बावजूद पुलिस उन्हें बार-बार नोटिस भेजकर परेशान कर रही थी।
    मृतक के बेटे विवेक ने कहा कि गत दिवस सुबह करीब 10 बजे उनके पिता को खेड़ी पुल थाने बुलाया गया था और शाम करीब छह बजे तक वहीं बैठाकर रखा गया। विवेक का आरोप है कि पूछताछ के दौरान उनके पिता को न तो पानी पीने दिया गया और न ही शौचालय जाने की अनुमति दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अनर्गल सवाल-जवाब कर उन पर अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया और गत दिवस गिरफ्तार करने की धमकी दी। शनिवार रात घर लौटने पर सतीश अत्यधिक तनाव में थे। इसी मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने बीते दिवस फंदा लगा लिया।
    घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि मैं सतीश कुमार मेरी मौत की जिम्मेदारी पूरी एसएचओ खेड़ी पुल देवेंद्र सिंह की है मुझे बहुत हरास किया है। इसके नीचे उनके हस्ताक्षर भी हैं। परिजनों ने इसी पत्र को आधार बनाकर थाना प्रभारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
    घटना के बाद परिजन सतीश को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल लाया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की जिद पर अड़ गए। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुजेसर के एसीपी पंकज कुमार ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसीपी ने कहा कि परिजनों की शिकायत और प्राप्त सुसाइड नोट के आधार पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजन सहमत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।

    Desh faridabad Officer driven to suicide by police harassment Suicide tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली

    July 28, 2026

    हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे

    July 28, 2026

    यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.