Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्लीवालों को इस माह चुकाना होगा अधिक बिजली बिल
    • पॉक्सो एक्ट के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
    • उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की
    • इंटरनेशनल कॉल को लोकल नंबर में बदल रहे साइबर अपराधी
    • आबूनाले में जलप्रवाह में बाधा बने प्वाइंट का आज होगा सर्वे
    • अब एक डिग्री लेकर चला सकेंगे जांच की कई मशीनें, बंद होंगे 36 से अधिक डिप्लोमा कोर्स
    • पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, खेत से चौराहे तक बांटे रुपये
    • देवी सरस्वती नहीं, मां गायत्री की है धार से मिली 900 वर्ष पुरानी प्रतिमा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शहर में विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिये 270 करोड़, जेल चुंगी से भावनपुर इनर रिंग रोड तक बनेगी फोरलेन सड़क
    देश

    शहर में विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिये 270 करोड़, जेल चुंगी से भावनपुर इनर रिंग रोड तक बनेगी फोरलेन सड़क

    adminBy adminJuly 14, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 जुलाई (प्र)। शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) को 270 करोड़ रुपये की सौगात दी है। इस धनराशि से मेरठ विकास प्राधिकरण मेट्रो सिटी, सरधना और मवाना में विकास कार्य कराये जाएंगे। ये धनराशि प्रथम चरण के लिए स्वीकृत की गई हैं, जिसमें से 100 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के बाद मेडा को भेज दी गई है। शहर में नगर निगम भी विकास कार्य कर रही हैं, लेकिन मेडा को निगम से अलग हटकर विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। इसमें अभी प्रथम चरण की धनराशि भेजी गई है। दूसरे चरण में 300 करोड़ रुपये और भेजे जाएंगे।

    प्राधिकरण अधिकृत सूत्रों के अनुसार प्राधिकरण को अब 100 करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। इसके लिए प्रथम चरण में मेडा ने कुछ टेंडर कर दिये हैं, जिसमें मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने एक और बड़ी पहल की है। मेरठ जेल चुंगी से भावनपुर इनर रिंग रोड तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू की जाएगी। एमडीए के अनुसार, सड़क को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा, जबकि दोनों ओर फुटपाथ भी तैयार किए जाएंगे, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। जल निकासी की समस्या को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ नालों का निर्माण भी कराया जाएगा। भावनपुर में काली नदी पर पुल भी बनेगा। क्योंकि फोरलेन के दौरान सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इसका प्लान राइट एजेंसी ने तैयार किया है। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।

    बच्चा पार्क का ट्रैफिक बनेगा सुगम
    यातायात बेहतर बनाने के लिए मेडा ने बच्चा पार्क चौराहे को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। इसका प्लान तैयार कर लिया गया। फुटपाथ बनेगा। किस तरह से यातायात को सुगम बनाया जा सकता है, उस पर पूरा प्लान मेडा के इंजीनियरों ने किया है। इसके अलावा सूरजकुंड पार्क के सौंदर्यकरण को और बेहतर बनाया जाएगा। इस पर अच्छी खासी धनराशि मेरठ विकास प्राधिकरण खर्च करने जा रहा है। शहीद मंगल पाण्डेय की मूर्ति के पास भी और बेहतर करने के लिए प्लान किया जा रहा है, ताकि शहर को और सुंदर बनाया जा सके।

    नानू से सरधना तक सड़क चौड़ी होगी, बनेगा डिवाइडर
    मेरठ विकास प्राधिकरण ( मेडा) के उपाध्यक्ष ने नानू से सरधना जाने वाले करीब चार किलोमीटर के रास्ते का चौड़ीकरण करना तथा इसमें बीच में डिवाइडर का निर्माण भी किया जाएगा। फुटपाथ भी इसके किनारों पर बनाया जाएगा। मेडा अधिकारियों का कहना है कि प्रयास ये रहेगा कि स्ट्रीट लाइट भी इसमें लगाई जा सके।

    Development Works Meerut Development Authority (MDA) meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्लीवालों को इस माह चुकाना होगा अधिक बिजली बिल

    July 14, 2026

    पॉक्सो एक्ट के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

    July 14, 2026

    उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.