Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्लीवालों को इस माह चुकाना होगा अधिक बिजली बिल
    • पॉक्सो एक्ट के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
    • उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की
    • इंटरनेशनल कॉल को लोकल नंबर में बदल रहे साइबर अपराधी
    • आबूनाले में जलप्रवाह में बाधा बने प्वाइंट का आज होगा सर्वे
    • अब एक डिग्री लेकर चला सकेंगे जांच की कई मशीनें, बंद होंगे 36 से अधिक डिप्लोमा कोर्स
    • पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, खेत से चौराहे तक बांटे रुपये
    • देवी सरस्वती नहीं, मां गायत्री की है धार से मिली 900 वर्ष पुरानी प्रतिमा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांवड़ियों की सुरक्षा को 5000 विद्युत पोल पर चढ़ाई जाएगी पॉलीथिन
    देश

    कांवड़ियों की सुरक्षा को 5000 विद्युत पोल पर चढ़ाई जाएगी पॉलीथिन

    adminBy adminJuly 14, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 जुलाई (प्र)। श्रावण मास की कांवड़ आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है। इसके साथ ही पीवीएनएल ने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देजनर जर्जर तारें बदलने और ट्रांसफार्मरों की वैरिकेडिंग तथा अन्य कार्य के सर्वे के बाद कार्य प्रारंभ भी कर दिया है। पहली बार कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुकम्मल व्यवस्था के तहत सिवाया टोल से श्री औघड़नाथ मंदिर तक गोल पोल पर पीवीसी पाइप चढ़ाए जाएंगे।

    जनपद में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। साथ ही, पीवीवीएनएल और पीडब्ल्यूडी की तैयारियां भी धरातल पर उतर चुकी हैं। पीवीएनएल ने कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत पोल पर प्रतिवर्ष की भांति चढ़ाई जाने वाली पॉलीथिन और ट्रांसफार्मर की वैरिकेडिंग समेत अन्य कार्य के लिए सर्वे के बाद जून माह में ही टेंडर छोड़ दिया था। यह कार्य 30 जुलाई से पहले पूरा कर लिए जाने की संभावनाएं हैं। इसलिए कार्य को गति प्रदान की जाने लगी है।

    अधीक्षण अभियंता साउथ मोहम्मद अरशद ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जनपद में 4652 विद्युत पॉलीथिन चढ़ाने के लिए चिह्नित किये गए हैं इसके अलावा 300 गोल पोल पर पीवीसी पाइप चढ़ाए जाएंगे। पीवीसी पाइप चढ़ाने का कार्य सिवाया टोल प्लाजा से श्री औघड़नाथ मंदिर तक के मार्ग पर कांवड़ शिविर तथा विश्राम स्थल के आसपास के गोल पोल पर किया जाएगा। साथ ही, 215 ट्रांसफार्मर की वैरिकेडिंग तथा 422 स्थानों पर नीचे झुकी विद्युत लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा 255 स्थानों पर विद्युत लाइन की गार्डिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी तरह एक साइड झुके या जंग लग चुके 64 विद्युत पोल को वदला जाएगा जबकि 364 जम्पर को टाइट किये जाने का कार्य होगा।

    भगवा रंग में रंगने की तैयारी
    मेरठ साउथ मुख्य अभियंता आरके मिश्रा का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार सिवाया टोल से श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर तक विद्युत पोल पर सात फीट की ऊंचाई तक पीवीसी पाइप चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पीवीसी पाइन कांवड़ शिविर तथा कांवड़ियों के विश्राम स्थल के आसपास के विद्युत पोल पर चढ़ाए जाएंगे प्रयास किये जा रहे हैं पाइप भगवा रंग के मिल जाएं ताकि दूर से ही बिजली पोल का पता चल सके।

    Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्लीवालों को इस माह चुकाना होगा अधिक बिजली बिल

    July 14, 2026

    पॉक्सो एक्ट के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

    July 14, 2026

    उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.