Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
    • एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
    • देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
    • हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
    • पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
    • होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    • सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
    • बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
    देश

    सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोंडा 13 जुलाई। गोंडा पुलिस और साइबर सेल ने रविवार को 5 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी भाजपा का पूर्व ओबीसी मोर्चा नगर मंत्री है। जांच में अब तक 20 से अधिक खातों से 21 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन हुआ है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले बेरोजगार युवकों को सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देते। इसके बाद उनका सैलरी अकाउंट खुलवाते। इन अकाउंट्स को ‘म्यूल अकाउंट’ बनाकर देशभर में निवेश ठगी, डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों से हासिल करोड़ों रुपए ट्रांसफर करते थे।

    आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 15 आधार कार्ड, 10 सिम कार्ड, 8 मोहरें, दो बाइक और कई फर्मों के फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है।
    मामले की शुरुआत सिसई टिकरिया निवासी वीरेंद्र प्रताप और सत्यम तिवारी की शिकायत से हुई। दोनों ने 11 जुलाई को देहात कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोलर कंपनी में 15 हजार रुपए महीने की नौकरी का लालच दिया गया।

    वीरेंद्र प्रताप ने सुबह करीब 11 बजे शिकायत दर्ज कराई। उनकी तहरीर पर दोपहर 1:57 बजे मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें विजय सोनी, कृष्ण प्रताप सिंह, दीपक गोयल, साहबान उर्फ सोनू और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।

    इसके बाद सत्यम तिवारी ने दोपहर करीब 2 बजे दूसरी तहरीर दी। इस शिकायत पर शाम 4:47 बजे मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें देवनारायण मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा, कृष्ण प्रताप सिंह, दीपक गोयल, ओम साइबर कैफे संचालक और गंगोत्री पांडेय को आरोपी बनाया गया।

    वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को विजय सोनी और दीपक गोयल उन्हें प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की बड़गांव शाखा ले गए। वहां सैलरी अकाउंट खुलवाया। उन्होंने 21 फरवरी से अप्रैल 2026 तक सोलर कंपनी के कार्यालय में काम किया। मई में उन्होंने वेतन मांगा। आरोपियों ने कहा कि सैलरी खाते में भेज दी गई है।

    इसके बाद वह बैंक पहुंचे और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखकर उनके होश उड़ गए। खाते में वेतन नहीं आया था। इसके बजाय करीब ढाई करोड़ रुपए का लेनदेन दर्ज था। तभी उन्हें पूरे फर्जीवाड़े का पता चला। साथ ही पता चला कि अकाउंट उनके नाम से नहीं श्री श्याम इंटरप्राइजेज के नाम से करंट अकाउंट खोला गया है।

    खाते में आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर लिंक कराया। इससे नेट बैंकिंग का पूरा कंट्रोल उनके पास रहा। 21 फरवरी से 6 मार्च के बीच खातों से आरटीजीएस के जरिए करीब ढाई करोड़ रुपए अलग-अलग खातों से भेज दिए गए। बाद में बैंक पहुंचने पर उन्हें पूरे फर्जीवाड़े का पता चला।

    gonda tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई

    July 13, 2026

    देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान

    July 13, 2026

    हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.