किसी भी क्षेत्र में कोई अनुकरणीय प्रयास कर रहा है तो उसे सम्मानित किया ही जाना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिसको हम सम्मान दे रहे हैं वो किसी शहर देश सबसे शक्तिशाली हो सकताहै। देशके गांवों और आदिवासी क्षेत्रोंमें ऐसी अनेक शख्सियत हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। राजनीति, व अन्य जगहों पर काम करने वाले साधन संपन्न व्यक्तियों को सम्मान देना और फिर यह कहना कि यह फलां देश की सबसे शक्तिशाली है उचित नहीं कहा जा सकता। एक खबर के अनुसार तीन जुलाई को अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन द्वारा प्रतिष्ठित एएपीआई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कड़ी में महिलाओं को सम्मानित किए जाने की बात सामने आई है। देश में हर क्षेत्र में काम करने वाली हजारों महिलाएं हैं मगर १०० को सम्मानित करने पर कोई ऐतराज नहीं कियाजा सकता लेकिन की सूची में नंबर दस में शामिल नीता अंबानी और सांतवे नंबर पर ईशा अंबानी को इंडिया की सबसे पावरफुल महिला बताया गया है। हो सकता है कि आयोजकों ने ऐसे मापदंड तैयार किए हो लेकिनआम आदमी की निगाह में नीता अंबानी शिक्षा स्वास्थ्य महिला उत्थान बच्चों की समस्या समाधान के क्षेत्र में तो वो धनवान महिलाओं में सबसे ऊपर हो सकती हैं लेकिन देश की सबसे पावरफुल महिला उन्हें नहीं कहा जा सकता। ऐसा सम्मान और कहने वालों को भारत के गंावोंपर नजर दौड़ानी चाहिए तो पता चलेगा कि इनसे ज्यादा सेवा क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं मिल सकतीहैं। यह कहना कि यह सबसे पावरफुल महिलाहै यह दोहरा व्यवहार कहा जा सकताहै। मैं ना फॉर्च्यून इंडिया की आ लोचना कर रहाहूं ना उनके चयन की।
सम्मान मिलने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि उनके लिए नेतृत्व का मतलब केवल आगे बढ़ना नहीं, बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ने का अवसर देना है. उन्होंने कहा कि समाज में दया, संवेदनशीलता, समानता और सम्मान जैसी भावनाओं को बढ़ावा देना भी नेतृत्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन अपनी विभिन्न सामाजिक पहलों के जरिए अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बना चुका है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा तो देश की प्रगति और तेज होगी। बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि विकसित भारत का सपना महिलाओं की बराबर भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को आगे बढ़ाए बिना समावेशी विकास संभव नहीं है. उन्होंने महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और वित्तीय सशक्तिकरण को भारत की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया.
नीता अंबानी का कथन भी सही है लेकिन इतना बड़ा आयोजन का क्या दो जगह हुआ क्योंकि पंजाब केसरी ने इसे मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना खास श्मोस्ट पावरफुल वुमन 2026्य इवेंट आयोजित किया बताया तो अन्य समाचार पत्र ने लिखा कि अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियनआफ इंडियन ओरिजिन द्वारा प्रतिष्ठित एपीआई पुरस्कार फ्लोरिडा में आयेाजित हुआ। अब सवाल उठता है कि क्या दो देशों में इसका आयोजन हुआ। पूरी दुनियासहित अपने देश में सबसे सर्वोच्च पदों पर महिलाएं तैनात हैं और समाज सेवा में भ्ीा महिलाएं काम कर रही हैं। इस खबर की प्रतिक्रिया के अनुसार भारत की सबसे पावरफुल महिला महामहिम राष्ट्रपति हैं ना कि नीता अंबानी। वो धनवान महिलाओं में सबसे ऊपर हो सकती है क्योंकि उनके पास पैसे की बहुतायत है अैर उनकी द्वारा कीजाने वाली सेवा को सोने में सुहागा कह सकते हैँ लेकिन सांतवे नंबर पर उनकी बेटी ईशा अंबानी का नाम है। हो सकताहै कि दोनंों अलग अलगक्षेत्रों में काम कर रही हों। फॉर्च्यून इंडिया प्रतिष्ठित नामहै। बुद्धिजीवियों का मानना है कि इस लिस्ट में उन साधनविहीन महिलाओं का भी नाम होना चाहिए जो अपनी इच्छा शक्ति के दम पर बउ़ा काम कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके लिए कई महिलाओं को पदम श्री पदम भूषण पुरस्कार मिल चुके बताए जाते हैं। ऐसे में नीता अंबानी सबसे पावरफुल कैसे हो गई। जैसा आम आदमी सोचताहै पत्रिका को सम्मानित होने वाली महिलाओं के चयन का दायरा बढ़ाना चाहिए।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
- एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
- देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
- हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
- होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
- बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
