Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    • 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»धरना-प्रदर्शन के बाद छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसएसपी से मिला
    न्यूज़

    धरना-प्रदर्शन के बाद छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसएसपी से मिला

    adminBy adminJuly 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 11 जुलाई (प्र)। सिवाया टोल पर धरना-प्रदर्शन के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छह सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल गत शाम डीएम-एसएसपी से मिला। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिवार को खतरा है। उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और पुर्नवास कराया जाए। इसके बाद छात्रा के घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। सेवानिवृत्त एडीजी प्रेमप्रकाश और आसपा राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने अन्य मांगे भी रखीं। रविंद्र भाटी ने कहा सिवाया टोल पर अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने छह सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल गठित किया। जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय से कहा कि हत्या की निष्पक्ष जांच हो। छात्रा व आरोपियों के मोबाइल की गहनता से जांच की जाए।
    परिवार के लोगों के बयान और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फिर से गहनता से जांच की जाए। अगर सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो धारा बढ़ाई जाए। किसी निर्दाेष को जेल न भेजा जाए लेकिन जिनके भी नाम सामने आएं, उनके खिलाफ आज आ सकते सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा हैं संजय सिंह कि छात्रा के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को राहत दिलाई जाए।
    जाम व बवाल में जेल भेजे गए लोगों की रिहाई की मांग
    प्रतिनिधि मंडल ने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन के दौरान बवाले करने व पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उन पर लगाई गई जानलेवा हमले और क्रिमनल एक्ट की धारा भी हटाई जाए। रविंद्र भाटी का कहना है कि इस पर एसएसपी ने कहा कि कुछ लोगों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने लोगों को उकसाया है। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अन्य लोगों को राहत दी जाए। प्रतिनिधि मंडल में बाबर चौहान, प्रताप सिंह, निजाम चौधरी और विपिन वाल्मीकि भी मौजूद रहे।

    Following the protest demonstration Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026

    टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.