नई दिल्ली/मुंबई, 11 जुलाई (ता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी कलानी इम्पेक्स लि. के परिसरों पर छापा मारा। ईडी ने यह कार्रवाई विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने व अन्य अनियमितताओं के आरोपों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत शुरू की गई जांच के तहत की। संगानी अभिनेता शेखर सुमन के सहयोगी विदेश में भी कई संपत्तियां हैं। संगानी ने सुमन द्वारा प्रमोट की गई एक फिल्म अकादमी की सह स्थापना की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ईडी नेफेमा के प्रावधानों के तहत कलानी इम्पेक्स लि. और इसके निदेशक धर्मेश संगानी के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान संगानी ने इमारत की 13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया। हालांकि बाद में जांच अधिकारियों ने फोन को बरामद कर लिया। ईडी ने साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में संगानी के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने कहा कि अभी चल रही जांच संगानी और उनकी कंपनी की भूमिका तक ही सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी खरीदारों से एक्सपोर्ट से मिलने वाली रकम नहीं मिली और कंपनी ने अधिकृत डीलर बैंक से समय बढ़ाने की मंजूरी भी नहीं ली थी।
विदेशों में भी कई संपत्तियां
तलाशी के दौरान कंपनी और संगानी की विदेशों में अघोषित संपत्ति और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज मिले। ईडी को कनाडा की एक अघोषित कंपनी में संगानी की बड़ी हिस्सेदारी का भी पता चला है। इस मामले में कनाडा, अघोषित विदेशी बैंक खातों की पहचान की गई अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात में है। अधिकारियों ने दावा किया कि अमेरिकी कस्टम अधिकारी आरोपी से जुड़े कुछ लेनदेन की जांच कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर 2025 में यूके बॉर्डर फोर्स ने संगानी से लगभग 7.4 किलोग्राम सोना जब्त किया था।
Trending
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
- 22 जुलाई को दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे

