Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दमदार इंजन के साथ तैयारी हो रही Toyota Hilux के लॉन्‍च की
    • एलेक्जेंडर क्लब में हंगामा, गोली मारने की धमकी देकर चले गए उपद्रव करने वाले, पदाधिकारी इस घटना की पूर्ण जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें क्लब हित में
    • रजबन पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और कम नापने का हो सत्यापन, मारपीट करने वाले कर्मचारियों को भेजा जाए जेल
    • Maruti Brezza का नया मॉडल जुलाई में होगा लॉन्च
    • पुरी में भगवान जगन्‍नाथ में बेंत प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है
    • जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर, नए जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभाला
    • आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं घर के मुख्य द्वार पर की गई गलतियां
    • नहीं पता चलेगा, व्हाट्सऐप पर किसने किया ब्लॉक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल
    न्यूज़

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल

    adminBy adminJune 30, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मथुरा, 30 जून (ता)। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया।
    मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। खिड़कियां-गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। 65 यात्री सवार थे। हादसा मथुरा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर राया थाना इलाके में हुआ।
    एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि हादसे में बस चालक उपदेश यादव, परिचालक (कंडक्टर), क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई। मृतकों में 3 के नाम पता नहीं चल पाए हैं। बस में सवार 34 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
    जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। ऐसे में कई यात्री टक्कर के बाद सीटों के बीच फंस गए। उन्हें निकालने के लिए बस को गैस कटर से काटा गया। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला है।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुये मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जबकि घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। पुलिस के अनुसार हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण होना प्रतीत होता है क्योंकि ट्रेलर एक्सप्रेस वे की तीसरी लेन पर सामान्य गति से जा रहा था। बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी और दो से तीन मीटर तक उसमें घुस गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुये सड़क यातायात को बहाल कर दिया गया है।

    19 injured. Accident Bus collides with trailer on Yamuna Expressway; four dead mathura tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दमदार इंजन के साथ तैयारी हो रही Toyota Hilux के लॉन्‍च की

    June 30, 2026

    एलेक्जेंडर क्लब में हंगामा, गोली मारने की धमकी देकर चले गए उपद्रव करने वाले, पदाधिकारी इस घटना की पूर्ण जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें क्लब हित में

    June 30, 2026

    रजबन पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और कम नापने का हो सत्यापन, मारपीट करने वाले कर्मचारियों को भेजा जाए जेल

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.