शहर के प्रतिष्ठित और सुधार की ओर अग्रसर एलेक्जेंडर क्लब में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब एक सदस्य की सिफारिश पर दो लोगों के अंदर आने की बात हुई मगर पहुंचे चार। हंगामा किस बात पर हुआ यह तो जांच का विषय है लेकिन जब बिना पहचान या कार्ड के कोई अंदर ना आ पाए इसके लिए गेट पर गार्ड रहते हैँ फिर भी चार लोग अंदर कैसे गए। बताते हैं कि चारों ने वहां खाना खाया और हंगामा हो गया। खबर के अनुसार वह अपने आप को लाल टोपी वाला बताकर वहां से चले गए। घटना की जानकारी सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल दास को दी गई। तो संजय कुमार ने मामला शांत किया और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। लेकिन उनके जाने के बाद फिर हंगामा हो गया जिस पर क्लब मैनेजर अभिषेक शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। आज रात को आठ बजे से कार्यकारिणी की बैठक होगी और उसमें निर्णय लिया जाएगा कि ऐसी स्थिति दोबारा ना हो उसके लिए प्रयास हो। एसपी सिटी का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने पर कार्रवाई होगी। बताते हैं कि क्लब से वरिष्ठ अधिकारियों का जुड़ाव होने के चलते एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले द्वारा इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस घटना के बाद प्रबंधन सख्त निर्णय ले सकता है। हंगामे का दोषी कोई भी हो लेकिन सदस्य जो परिवार के साथ आए थे उन पर इसका गलत असर पड़ा और डर का सा माहौल बन गया था। कई सदस्यों ने मौखिक रुप से बताया कि क्लब की व्यवस्था में तो सुधार हो रहा है लेकिन वहां टिप को लेकर अजीब स्थिति हो जाती है। कई सदस्यों का कहना था कि जो टिप देते हैँ उनकी सेवा बढ़िया होती है और गार्ड भी उन्हें सलाम मारते हैं। सही गलत तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन क्लब के गौरव सम्मान को बनाए रखने व सदस्यों का विश्वास बना रहे और इसके पदों पर प्रमुख लोग विराजमान है ऐसी घटनाओं से उनकी प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठते हैं इसलिए सदस्यों में चर्चा के अनुसार जितने बिंदु पदाधिकारियो के संज्ञान में आए उन पर कार्रवाई व सुधार क्लब के हित में होना चाहिए और ऐसी घटना ना हो इसके लिए सख्त निर्णय लिए जाएं। कोई सदस्य अपने परिचित को लाता है और हंगामा होने पर उसकी जिम्मेदारी तय की जाए। क्योंकि यह सार्वजनिक क्लब है। इसे ध्यान रखते हुए ऐसी घटना फिर ना हो इस पर निर्णय लिया जाना चाहिए।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
