नई दिल्ली, 30 जून (ता)। भारतीय बाजार में कई तरह के सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। टोयोटा की ओर से Toyota Hilux को भी पिक अप ट्रक के तौर पर ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। किस तरह के बदलाव के साथ इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से ऑफर किए जाने वाले Toyota Hilux की नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मौजूदा जेनरेनशन के मुकाबले हाइलक्स की नई जेनरेशन पिक अप ट्रक में नया फ्रंट बंपर, पतली एलईडी हेडलाइट, चौड़ी फ्रंट ग्रिल, बड़े अक्षरों में टोयोटा की बैजिंग, मोटे व्हील आर्च को इसमें दिया जा सकता है।
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में हाइब्रिड इंजन के विकल्प को भी दिया जा सकता है। इसी के साथ इसमें 2.8 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन भी मिलेगा। जो इसको 204 पीएस की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसके साथ इसमें छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑफ रोडिंग क्षमता का विकल्प भी दिया जाएगा।
टोयोटा की ओर से हाइलक्स की नई जेनरेशन में एलईडी हेडलाइट, नए अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
टोयोटा की ओर से हाइलक्स की नई जेनरेशन के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस पिक अप ट्रक की नई जेनरेशन को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

