Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं घर के मुख्य द्वार पर की गई गलतियां
    देश

    आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं घर के मुख्य द्वार पर की गई गलतियां

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 30, 2026Updated:June 30, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 30 जून (ता)। घर का मुख्य द्वार केवल के दरवाजा नहीं है बल्कि इसी स्थान से ऊर्जाएं घर के भीतर प्रवेश करती हैं। इसी वजह से हमेशा सलाह दी जाती है कि मुख्य द्वार को साफ-सुथरा ही रखें। जब सुबह के समय सूर्य की रोशनी मुख्य द्वार पर पड़ती है तो इसका प्रभाव पूरे घर में होता है। इसी वजह से सुबह दरवाजा खोलकर रहने के लिए कहा जाता है। वहीं गंदा और अव्यवस्थाओं से भरा दरवाजा आपके जीवन में कई समस्याएं ला सकता है।
    इस स्थान पर की गई कई वास्तु से जुड़ी गलतियां घर में रहने वाले अन्य सदस्यों के जीवन में भी समस्याएं ला सकती हैं मुख्य रूप से ऐसी गलतियां आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें मुख्य द्वार से जुड़ी ऐसी गलतियों के बारे में जिन्हें आपको करने से हमेशा बचना चाहिए।
    कई बार हम जाने अनजाने में ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं जिनका प्रभाव जीवन में दिखाई देने लगता है। ऐसे ही यदि आप मुख्य द्वार पर कंटीले पौधे जैसे कैक्टस, एलोवेरा लगाती हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बाधित होने लगता है। आप भूलकर भी मुख्य द्वार पर ऐसे पौधे न लगाएं। इनके स्थान पर यदि आप यहां फूलों वाले पौधे लगाएंगी तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। कई बार हम जाने अनजाने में मुख्य द्वार पर अव्यवस्था फैला देते हैं जिसकी वजह से घर में रहने वाले लोगों के जीवन में भी तनाव की स्थिति आने लगती है। यदि आप मुख्य द्वार को व्यवस्थित रखेंगी यो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश सुचारु रूप से बना रहेगा। मुख्य द्वार पर कूड़ादान या झाड़ू न रखें और फिर किसी भी प्रकार का कचरा इकठ्ठा न रखें।
    अक्सर देखा जाता है घर के बच्चे हों या बड़े, मुख्य द्वार पर जूतों का ढेर इकठ्ठा कर देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के घर में मुख्य द्वार पर जूतों का ढेर होता है तो आर्थिक हानि के योग बनते हैं। यदि आप यहां किसी वजह से जूते रख भी रहे हैं तो ध्यान रखें कि शू रैक में जूते रखें और भूलकर भी शू रैक खुली न रखें। मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर ही शू रैक रखें।
    कई बार आपके घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा होता है जो नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है और इससे आर्थिक हानि के योग बन सकते हैं। अगर आप भी घर में सदैव सकारात्मकता बनाए रखना चाहती हैं तो उस बात का ध्यान रखें कि इस स्थान पर रोशनी का कोई न कोई स्रोत जरूर रखा होना चाहिए
    अगर आपके घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा या किसी विकृत आकार का होता है तो यह आपके लिए समस्याओं का कारण बन सकता है। इस तरह के मुख्य द्वार से घर के भीतर माता लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होता है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। दरवाजा ही नहीं बल्कि यदि दरवावाजे के कुंडे भी टूटे या चटके हुए हैं तो इन्हें तुरंत बदल देना चाहिए। अगर आप भी घर के मुख्य द्वार पर वास्तु से जुड़ी यहां बताई कोई भी गलती करती हैं तो आर्थिक हानि के साथ अन्य नुकसान हो सकते हैं।
    नोट:- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। ताजा खबर यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। ताजा खबर अंधविश्वास के खिलाफ है।

    Desh Mistakes made at the main entrance of the house can lead to financial hardship. New Delhi Suggestion tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.