शहर में व जिले की सीमा में सैंकड़ों पेट्रोल पंप संचालित हैं। लेकिन सैंट मैरिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप नागरिकों के अनुसार वर्कर बिना बात के गुस्सा होकर मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। कुछ साल पहले गुुंडों की भांति इनके द्वारा एक पत्रकार से मारपीट की गई थी और बाद में एक नागरिक से दुर्व्यवहार किया गया। खबर के अनुसार गत दिवस रजबन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए युवकों से सेल्समैन व अन्य कर्मचारियों ने मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हुआ बताया है। वीडियो के अनुसार सोमवार सुबह एक स्कूटी सवार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और १०० रुपये का तेल डलवाया। कम डालने की शिकायत पर कर्मियों ने मारपीट कर दी। कई बार इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक को दी जा चुकी है लेकिन वह भी कुछ नहीं करता। लोग कहते हैं कि कई पेट्रोल पंपों पर तेल डालते समय चोरी की जाती है। विरोध पर मारपीट। रजबन पेट्रोल पंप पर यह आम बात हो गई। लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर लोग तेल शांति से डलवा सके इसके लिए कर्मचारियों का सत्यापन हो और फिर उन्हें ग्राहक से दुर्व्यवहार न करने के लिए समझाया जाए। डीएसओ यहां की कमियों में सुधार के लिए पेट्रोल पंप पर तेल डलवाएं और सदर पुलिस को पेट्रोल पंप का निरीक्षण करना चाहिए। पेट्रोल पंप मालिक कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीें है वरना बार बार ऐसी घटनाएं की खबरें नहीं पढ़ने को मिलती।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
