Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नहीं पता चलेगा, व्हाट्सऐप पर किसने किया ब्लॉक
    • कई शहरों में आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही, बढ़ी चिंता
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने जमा किया हथियारों का जखीरा
    • अनुष्का का रिकॉर्ड सामंथा की फिल्म ने तोड़ा
    • 65 वर्षीय बलात्कारी को फांसी की सजा सुनाई
    • पंजाब सरकार को बेअदबी कानून में संशोधन करने को एक माह का समय
    • सपने के सच होने जैसा है शाहरुख और मनोज बाजपेयी के संग काम करना : अक्षय ओबेरॉय
    • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»6 जुलाई से रामानंद सागर की ‘रामायण’ का सोनी पल पर किया जाएगा प्रसारण
    देश

    6 जुलाई से रामानंद सागर की ‘रामायण’ का सोनी पल पर किया जाएगा प्रसारण

    adminBy adminJune 30, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 30 जून (ता)। रामानंद सागर की कालजयी पौराणिक धारावाहिक रामायण का प्रसारण छह जुलाई से सोनी पल पर किया जाएगा। वर्ष 1987 में पहली बार प्रसारित रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल रही है। 78 एपिसोड की इस गाथा ने करोड़ों दर्शकों को अपनी आस्था, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोडऩे का काम किया था।
    सोनी पल ने हनुमान और यशोमती मैया जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के बाद अब अपनी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रामायण को प्रसारित करने का निर्णय लिया है। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह धारावाहिक मर्यादा, त्याग, करुणा, साहस और कर्तव्य के मूल्यों को दर्शाता है। माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी प्रेरणादायक यात्रा आज भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा कि रामायण केवल एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। यह गाथा आज भी लोगों को जोडऩे और प्रेरित करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि इसके प्रसारण के माध्यम से चौनल अर्थपूर्ण और पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। रामायण का प्रसारण छह जुलाई से आठ बजे सोनी पल पर किया जाएगा।

    Desh Entertenment Mumbai Ramanand Sagar’s ‘Ramayan’ will be broadcast on Sony Pal starting July 6. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नहीं पता चलेगा, व्हाट्सऐप पर किसने किया ब्लॉक

    June 30, 2026

    कई शहरों में आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही, बढ़ी चिंता

    June 30, 2026

    पाकिस्तान में आतंकियों ने जमा किया हथियारों का जखीरा

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.