नई दिल्ली/बनी/कठुआ, 30 जून (ता)। भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम की साजिशें रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा ने हाल में पाकिस्तान के नारोवाल जिले की शकरगढ़ तहसील के टेरा क्षेत्र में नैमत स्टेडियम के पास हथियारों की बड़ी खेप जमा की है। मिली जानकारी में हथियारों की जमा खेप में 150 यूनिट एम 4 राइफलें, 150 यूनिट एन 22 पिस्तौल, 300 यूनिट एच.ई. 36 और 100 किलोग्राम विस्फोटक शामिल है। संभवतः ये खेप ड्रोन हमलों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। पाकिस्तान का शकरगढ़ क्षेत्र कठुआ जिला स्थित हीरानगर के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार सटा है। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान के शकरगढ़ नारोवाल क्षेत्र में हथियारों और वित्तीय ऑडिट कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए अब तक पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ उपरोक्त क्षेत्र को ही ज्यादा इस्तेमाल करता आ रहा है। इसलिए ड्रोन की गतिविधियां भी गत वर्ष इस क्षेत्र में ज्यादा देखी गई हैं। इधर जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की ऐसी नापाक हरकतों को सीमा पर ही निष्क्रिय करने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे प्रबंध किए हुए है, लेकिन उसके बाद भी आतंकी मौके की तलाश में रहते हैं।
वहीं दुश्मन की ऐसी नापाक हरकतों को देखते हुए अब जम्मू-कश्मीर में बाबा श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा पहले से भी कड़ी कर दी गई है। जिसमें सुरक्षाबल सीमा से लेकर हाइवे और पहाड़ों तक पूरी तरह से मुस्तैद हैं। ऐसे में यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित आयोजित करने के लिए तैयारी हो चुकी है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

