मुंबई, 30 जून (ता)। सामंथा रूथ प्रभु अभिनीत फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसके साथ ही अब यह साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है।
अब तक इस लिस्ट में 2009 में रिलीज हुई अनुष्का शेट्टी अभिनीत फिल्म ‘अरुंधति’ पहले स्थान पर थी। यह साउथ सिनेमा की उन महिला प्रधान फिल्मों में से एक है जिसने बॉक्स आफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। श्अरुंधतिश् ने उस दौर में वर्ल्ड वाइड लगभग 70 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद कई वर्षों तक यह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बनी रही।
अब हालिया रिलीज श्मां इंटी बंगारमश् ने महज 10 दिनों के अंदर 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। ऐसे में अब यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म बन चुकी है।
फिल्म श्मां इंटी बंगारमश् ने दसवें दिन अपने दूसरे रविवार को भी 5 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का वर्ल्ड वाईड कलेक्शन 78.71 करोड़ रुपये हो चुका है जबकि भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 55.86 करोड़ रुपये है। विदेशों में इसने अब तक 22.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु ने लीड रोल किया है। फिल्म एक महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। सामने से शांत और आज्ञाकारी दिखने वाली बहु परिवार से काफी कुछ छिपा रही है। जब उसका यह राज परिवार के सामने आता है, तब कहानी में टर्न आता है। फिल्म का निर्देशन बी वी नंदिनी रेड्डी ने किया है। वहीं फिल्मी की कहानी राज निदिमोरु की है। फिल्म में सामंथा के अलावा श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविल्ली भी अहम किरदारों में हैं।
Trending
- कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
- बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
- यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
- एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
- पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
- आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
- अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

