Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह में उठी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की बात,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया
    • नेस्ले की मैगी में कीड़े मिलने की चर्चा, कई नामी ब्रांडस के उत्पादों का प्रचार करने वालों को नोटिस, खाद्य पदार्थ टोमेटो सोस आदि की हो नियमित जांच, मिलावटखोरों की फैक्ट्रियों में सील लगाकर लाइसेंस रद किए जाएं
    • सर्विस रोड और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज
    • भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर
    • नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर दान विवाद में एसआईटी गठन के फैसले का किया स्वागत
    • पूर्व विधायक के पुत्र ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर की आत्महत्या
    • यूट्यूब पर MrBeast ने रचा इतिहास, 50 करोड़ सब्सक्राइबर वाले पहले क्रिएटर बने जिमी डोनाल्डसन
    • निर्वाचन आयोग कर रहा है भाजपा के एजेंट की तरह काम : गहलोत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर
    न्यूज़

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर

    adminBy adminJune 15, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली, 15 जून (ता)। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शामली शाखा के तत्वावधान में गत दिवस अग्रसेन पार्क में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्य शाखा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
    शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रेड क्रॉस परिवार द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 140 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
    विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने इसे समाज में बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत कहा। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी शामली के अध्यक्ष कुशांक चौहान तथा नगर पालिका चेयरमैन अध्यक्ष अरविंद संगल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है, इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में ब्लड कमेटी के सदस्य अजय संगल, डॉ. नदीम, डॉ. अक्षय, अंशुल संगल, अजय चौहान, विपिन चौहान, सुरेंद्र चौहान, नदीम, रवि कुमार, डॉ. सौरभ सिंह, नूतन पांडे, कुमारी काजल मौजूद रहे।

    Blood donation camp Shamali tazza khabar tazza khabar in hindi The Indian Red Cross Society organized a blood donation camp. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मल्टीमीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह में उठी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की बात,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया

    June 15, 2026

    नेस्ले की मैगी में कीड़े मिलने की चर्चा, कई नामी ब्रांडस के उत्पादों का प्रचार करने वालों को नोटिस, खाद्य पदार्थ टोमेटो सोस आदि की हो नियमित जांच, मिलावटखोरों की फैक्ट्रियों में सील लगाकर लाइसेंस रद किए जाएं

    June 15, 2026

    सर्विस रोड और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.