Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»निर्वाचन आयोग कर रहा है भाजपा के एजेंट की तरह काम : गहलोत
    चुनाव

    निर्वाचन आयोग कर रहा है भाजपा के एजेंट की तरह काम : गहलोत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर, 15 जून (ता)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिवस भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सत्ता में होतीं तो वह ऐसे दल पर प्रतिबंध लगा देतीं। जयपुर में एक पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि संविधान में धर्म आधारित राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है और भाजपा चुनावी लाभ के लिए हिंदुत्व के नाम पर लोगों को संगठित कर रही है। उन्होंने कहा, “संविधान के तहत सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिले हुए हैं। धर्म को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।
    गहलोत ने दावा किया कि न्यायपालिका समेत लोकतांत्रिक संस्थाएं दबाव में हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदान अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे कदम गरीब लोगों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेंगे।
    गहलोत ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा की आलोचना करते हुए उन्हें खतरनाक कहा। उन्होंने कहा, “भाजपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए याद किया, लेकिन उनके मूल्यों की अनदेखी की। गहलोत ने क्षेत्रीय दलों से राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार करने का आग्रह किया और कहा कि वह संसद के भीतर और बाहर प्रभावी ढंग से जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति कर रही है। उन्होंने लोकसभा में भाजपा का कोई मुस्लिम सांसद नहीं होने की ओर इशारा किया। उन्होंने दावा किया कि मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं को पार्टी ने हाशिये पर डाल दिया है।

    Ashok Gehlot Desh Election Commission acting like a BJP agent: Gehlot jaipur Political tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.