शिमला, 15 जून (ता)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जनता का स्पष्ट जनमत संग्रह है। यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा पर जनता का विश्वास तथा हिमाचल सरकार की विफलताओं के प्रति बढ़ते असंतोष का प्रमाण है। नड्डा गत दिवस शिमला में होलीडे होम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
नड्डा ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, हिमाचल को प्राप्त केंद्रीय सहयोग और प्रदेश सरकार की प्रशासनिक विफलताओं और विकास विरोधी कार्यप्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास, पुनर्निर्माण और जनकल्याण के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रदेश को विशेष सहायता योजना के तहत 2,381 करोड़, एनडीआरएफ के माध्यम से 2,006 करोड़ और बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 2,150 करोड़ की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई। प्रदेश में 40,000 करोड़ से अधिक की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं प्रगति पर हैं। रेलवे क्षेत्र में रिकार्ड 2,911 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। 13,168 करोड़ की लागत वाली चार प्रमुख रेल परियोजनाओं पर कार्य जारी है।
अमृत भारत स्टेशन योजना और वंदे भारत ट्रेन ने प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई गति दी है। आइआइआइटी ऊना, आइआइएम सिरमौर, ऊना, स्मार्ट सिटी मिशन, रेणुका जी बांध और लुहरी परियोजना अनेक विकास कार्य केंद्र सरकार की हिमाचल के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम अभीम) के तहत स्वीकृत 15 क्रिटिकल केयर ब्लाक में से केवल एक ही पूरा हो पाया है। 12 इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स में से केवल एक तैयार हुई है। 73 स्वीकृत ब्लाक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों में से एक भी संचालित नहीं हो सकी है। 15वें वित्त आयोग के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए स्वीकृत 521 करोड़ में से लगभग आधी राशि खर्च ही नहीं की गई।
Trending
- अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
- प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
- शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
- भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
- निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
- बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
- कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
- कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

