मेरठ, 13 जून (प्र)। मवाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मवाना के तिहाई स्थित प्रीतनगर निवासी सुबोध रस्तोगी जो मेडिकल स्टोर के मालिक हैं। उनका इकलौता बेटा देवांश एक निजी विश्वविद्यालय से बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। कहा गया कि गत शाम वह घर से निकल गया था। देर रात वह इंस्टाग्राम पर लाइव आया और कुछ बातें साझा कीं। लाइव वीडियो देखने वाले उसके परिचितों ने इसकी सूचना परिवार को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
परिजनों और परिचितों द्वारा खोजबीन के दौरान युवक नहीं मिला। कुछ समय बाद वह स्वयं मवाना थाने पहुंच गया। उसकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार के सदस्य और उसके दोस्त भी अस्पताल पहुंच गए।
थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या के प्रयास का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने युवक द्वारा बताए गए स्थान पर तलाश भी की, लेकिन रात होने के कारण तत्काल सफलता नहीं मिल सकी।
युवक के पिता ने किसी विशेष कारण की जानकारी नहीं दी। उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका बेटा स्वभाव से गुस्सैल था। फिलहाल परिवार की प्राथमिकता उसके उपचार पर केंद्रित है। मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने कहा कि युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण युवक की जान बचाना है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

