Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
    • सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए
    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
    • जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
    • एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
    • चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
    • आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
    • अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
    देश

    हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 02 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। गत दिवस चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव होगी भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती करने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है लोकतंत्र की सफलता बहुत हद तक पत्रकारिता की गुणवत्ता पर निर्भर करती है यह यह विचार गत दिवस हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन के तत्वाधान में सोशल मीडिया एसोसिएशन के सानिध्य में अन्नपूर्णा मंदिर सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किया उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि अब से ठीक 200 वर्ष पूर्व बंगाल के कोलकाता में हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड का बीज अंकुरित हुआ था यह पत्र कानपुर के पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित किया गया था और इस पत्र ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंगे आजादी की चिंगारी जलाने का काम किया था वक्ताओं ने कहा कि उसे दिन संयोग से नारद जयंती भी थी इसलिए भी नारद जी को विश्व का प्रथम और आदि पत्रकार माना जाता है और उनकी बात विश्वसनीय होती थी और पत्रकारों में यह गुण आज भी विद्यमान है।

    वक्ताओं ने कहा की हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में आजादी से पूर्व स्वराज साप्ताहिक मिल का पत्थर साबित हुआ है जिसके 10 संपादकों को लगातार अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों का शिकार होना पड़ा और उन्हें जेल भेजा गया मगर उनकी कलम झुकी नहीं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विभिन्न कालखंडों से गुजरी है हिंदी पत्रकारिता और उत्तरोत्तर पत्रकारिता ने नए आयाम स्थापित किए हैं एक जमाना था पाषाण काल में पत्थर बजाकर संदेश भेजा जाता था फिर कबूतर से संदेश भेजें जाते थे लेकिन आज हम समाचार नए केवल पढ़ाते हैं सुनते हैं लेकिन समाचार को हम सीधा देखते भी है कहा कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है यदि अब से 6000 वर्ष पूर्व महाभारत काल पर दृष्टि डालें तो यह विद्या तब भी प्रचलित थी और वह भी मेरठ के हस्तिनापुर में महाराज धृतराष्ट्र अपने किले में बैठकर कुरुक्षेत्र से महाभारत का आंखों देखा हाल सुना था तो हम कह सकते हैं कि उसे कालखंड में भी यह सब संभव हो रहा था।

    वक्ताओं ने कहा कि संचार क्रांति के इस युग में पत्रकारिता ने लंबी यात्रा तय की है जहां हम हर क्षेत्र में आगे बड़े हैं हमारी विश्वसनीयता पर भी प्रश्न खड़े हुए हैं यह भी कहा कि आज भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता कायम है उनकी कलम के द्वारा लिखा गया एक-एक वाक्य महत्वपूर्ण होता है पत्रकारता पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पत्रकारों द्वारा लिखा गया एक-एक वाक्य महत्वपूर्ण होता है जिसको पढ़कर आम जनता किसी के भी प्रति अपनी अवधारणा बनती है वही इतिहास बन जाता है पत्रकारिता खबरों का रोजनामचा कहां गया कि विभिन्न अदालतों में भी समाचार पत्रों को उद्धारित किया जाता है कि समाचार पत्र में यह छापा है यह भी कहा गया कि पत्रकार समाज का दर्पण है वह समाज की सही तस्वीर अपने अखबार में पेश करते हैं यह अनुरोध भी किया गया कि पत्रकार भाई पत्रकारिता के आदर्श और सिद्धांतों पर चलकर समाज को नई दिशा दें ताकि देश का नवयुवक राष्ट्र निर्माण में अपने सार्थक भूमिका निभाने के लिए आगे आ सके वक्ताओं ने कहा कि दर्शक्त की इस अंधी दौड़ में पत्रकारों को ध्यान में भी रखना हुआ कि कहीं वह पक्षधर्ता से दूर न चले जाएं साथी सामाजिक सरोकार के प्रति भी पत्रकारता की वचनबद्धता का भी ध्यान रखना होगा यह भी कहा गया कि बदलते परिवेश में पत्रकारों के ऊपर भी बड़ी जिम्मेदारी है उन्हें अपने दायित्व को निभाने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया न्यूजपेपर एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों उपस्थित महिलाओं तथा अतिथियों को दुपट्टा साफा पहनकर एवं तुलसा का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, सूचना आयुक्त जानेमाने पत्रकार राजेन्द्र सिंह, मौलाना मसुदुर रहमान शाहीन जमाली चतुर्वेदी, रिश्तों का संसार के सम्पादक महेश शर्मा मंडलीय साख्यिकी अधिकारी एसके नयन, नीरज कांत राही पुष्पेंद्र शर्मा प्रदीप वत्स राम भूल तोमर नरेश उपाध्याय सुमित मोहन शर्मा हर्षवर्धन बिट्टन डॉक्टर सुधाकर आशावादी नरेश दत्त रमेश चंद शर्मा सुरेंद्र शर्मा नईम अहमद अंकित बिश्नोई श्रीमती डॉक्टर सोनिया नयन प्रधानाचार्य श्रीमती सरबजीत गुमान श्रीमती प्रिया रस्तोगी श्रीमती किरण बिश्नोई श्रीमती नताशा वर्मा जैम्बाल नरेंद्र जैन दीप जैन डॉक्टर कर्मेंद्र सिंह सरदार सरबजीत कपूर महेश चंद शर्मा डॉ गजेंद्रशर्मा पुनीत सिंघल राजीव लोचन गोयल कोमल सिंह नरेन्द्र जैन विजय जैन राजकेसरी प्रदीप सेठी रोहित सिंह पवन बंसल महेंद्र उपाध्याय गौतम संजीव जैमबाल सहित काफी संख्या में पत्रकार आदि उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी यशपाल सिंह ने की तथा कार्यक्रम का संचालन श्री रवि कुमार बिश्नोई ने किया कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलित किया गया।

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल नेशनल चेयरमैन श्री सुनील डांग आदि के मार्गदर्शन में 30 मई को लगभग 4 बजे शुरू होकर 2 घंटे चले कार्यक्रम की सफलता में नितिन गुप्ता, गजेन्द्र, अशोक, वकीला आदि का योगदान रहा।
    अन्नपूर्ण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री ब्रजभूषण गुप्ता, फिल्म अभिनेता गिरीश थापर, लेखक प्रोड्यूसर अभिनेता कबीर सिंह बिश्नोई, पूर्व मेजर जनरल श्री राजीव एडवर्ड आदि द्वारा आयोजन की सफलता के लिए श्री सुरेन्द्र शर्मा और एसएमए के संस्थापक महामंत्री अंकित बिश्नोई को बधाई दी गयी।
    उक्त समारोह में सर्वसम्मति से कानपुर में मेट्रो के निर्माण के समय हटाई गयी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की पुरजोर मांग की गयी।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान

    June 2, 2026

    सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए

    June 2, 2026

    जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.