Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»अरुणाभ कुमार और करण जौहर का IIFA कॉन्क्लेव में छाया खास मोमेंट!
    एंटरटेनमेंट

    अरुणाभ कुमार और करण जौहर का IIFA कॉन्क्लेव में छाया खास मोमेंट!

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 02 जून (ता)। समय के साथ द वायरल फीवर यानी TVF देश के सबसे बड़े कंटेंट प्रोड्यूसर्स में से एक बनकर उभरा है, जिसने अपने रिलेटेबल शोज़ के जरिए डिजिटल कंटेंट की दुनिया में खास पहचान बनाई है। इसके फाउंडर अरुणाभ कुमार का विजन हमेशा से उस युवा पीढ़ी से जुड़ने का रहा है, जो पारंपरिक टेलीविजन मनोरंजन से दूर होती जा रही थी। इसी सोच के साथ उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म खड़ा किया, जो आज कंटेंट की दुनिया में लगातार सफलता हासिल कर रहा है। हाल ही में IIFA कॉन्क्लेव में एक खास पल देखने को मिला, जब एंटरटेनमेंट जगत की दो क्रिएटिव ताकतें, अरुणाभ कुमार और फिल्ममेकर करण जौहर, एक साथ नजर आए।
    जहां करण जौहर ने बड़े पर्दे पर रोमांस को नई पहचान दी और उनका आइकॉनिक डायलॉग “प्यार दोस्ती है” एक पूरे दौर की परिभाषा बन गया, वहीं अरुणाभ कुमार ने द वायरल फीवर के जरिए कंटेंट की दुनिया में एक नई क्रांति लाने का काम किया।
    अरुणाभ कुमार ने द वायरल फीवर यानी TVF की शुरुआत यूट्यूब वीडियोज़ से की थी और आज यह एक ग्लोबल कंटेंट फोर्स बन चुका है, जिसके शोज़ और फिल्में OTT स्पेस पर छाए हुए हैं। कंपनी ने ‘परमानेंट रूममेट्स’, ‘पिचर्स’, ‘ट्रिपलिंग’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गुल्लक’ समेत कई बड़े और सफल शोज़ दिए हैं। अब TVF फिल्म्स की दुनिया में भी कदम रख रहा है और ‘व्वान’ जैसी फिल्म लेकर आ रहा है।
    वेब कंटेंट की दुनिया में क्रांति लाने से लेकर आइकॉनिक कहानियां गढ़ने और नए टैलेंट को मंच देने तक, TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक मजबूत और अलग पहचान बन चुके हैं। उनका सफर विजन, इनोवेशन और दमदार स्टोरीटेलिंग की ताकत को दर्शाता है।
    इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेसनेट्स इवेंट में भी TVF पूरी तरह छाया रहा, जहां उसने एक के बाद एक बड़े ऐलान कर सभी का ध्यान खींच लिया। ‘Vvan’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्मों से लेकर ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शोज़, साथ ही ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने vs एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। कंटेंट की यह विविधता TVF को उस रात का सबसे बड़ा आकर्षण बना गई।

    Arunabh Kumar and Karan Johar's Special Moment Steals the Spotlight at the IIFA Conclave! Desh entertainment IIFA Mumbai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.