मुंबई, 02 जून (ता)। ’ड्रैगन’ इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। यह फिल्म ‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ लेकर आ रही है, जो बड़े पर्दे पर एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक इवेंट होने वाला है। एक बड़े स्केल पर बनाई जा रही यह फिल्म अपने साथ बड़े एक्शन, इंटेंस कहानी और शानदार विजुअल्स का एक ऐसा पैकेज लाने का वादा करती है, जिसे थिएटर में देखने का मजा ही अलग होगा। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की पहली झलक (फर्स्ट ग्लिम्प्स) ने देश भर में तहलका मचा दिया है और सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म पिछले 5 सालों से डेवलप हो रही है, और एनटीआर ने इसके ड्रामेटिक डेप्थ को निखारने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
इसी बारे में बात करते हुए डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा कहा कि 5 साल शुरुआत के 3 सालों में मेरे पास राइटर्स नहीं थे, वे उसके बाद ही आए। इस दौरान हीरो (एनटीआर) और मैं अक्सर इस कहानी को लेकर बातें किया करते थे। ड्रामा के मामले में मुझे उन पर पूरा भरोसा है, जब भी मैं उनसे जाकर बात करता हूँ, तो मुझे एक गहरा यकीन होता है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मुझे अपने हीरो से सिर्फ अप्रूवल (मंजूरी) चाहिए, बल्कि मैं सच में उन पर बहुत भरोसा करता हूँ।
उन्होंने आगे जोड़ा, ”मैं आमतौर पर ऐसे ऑडियंस के पास जाता हूँ जिस पर मुझे भरोसा हो, और मेरी खुशकिस्मती है कि एनटीआर इस मामले में बिल्कुल कमाल हैं। उन्होंने इस फिल्म में जो इनपुट्स (सुझाव) दिए हैं, वे बेहद शानदार रहे हैं। मैं उनके साथ काम करके बहुत खुश हूँ, जहाँ हम कहानी के ड्रामेटिक सीन्स को लेकर इतनी खुलकर चर्चा कर सकते हैं।
जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से इसने बॉक्स ऑफिस और फैंस के बीच एक जबरदस्त बज बना रखा है। सिनेमा के दो इतने बड़े नाम जब एक साथ आ रहे हैं, तो ‘ड्रैगन’ का सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनना तो तय है।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ‘ड्रैगन’ में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस मेगा-बजट फिल्म को मइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स (NTR Arts) के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में 11 जून 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
Trending
- शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
- सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
- जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
- चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
- आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
- अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम

