Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»प्रशांत नील ने ड्रैगन स्टार NTR के स्क्रिप्ट सेंस की की जमकर तारीफ
    एंटरटेनमेंट

    प्रशांत नील ने ड्रैगन स्टार NTR के स्क्रिप्ट सेंस की की जमकर तारीफ

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 2, 2026Updated:June 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 02 जून (ता)। ’ड्रैगन’ इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। यह फिल्म ‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ लेकर आ रही है, जो बड़े पर्दे पर एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक इवेंट होने वाला है। एक बड़े स्केल पर बनाई जा रही यह फिल्म अपने साथ बड़े एक्शन, इंटेंस कहानी और शानदार विजुअल्स का एक ऐसा पैकेज लाने का वादा करती है, जिसे थिएटर में देखने का मजा ही अलग होगा। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की पहली झलक (फर्स्ट ग्लिम्प्स) ने देश भर में तहलका मचा दिया है और सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म पिछले 5 सालों से डेवलप हो रही है, और एनटीआर ने इसके ड्रामेटिक डेप्थ को निखारने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
    ​इसी बारे में बात करते हुए डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा कहा कि 5 साल शुरुआत के 3 सालों में मेरे पास राइटर्स नहीं थे, वे उसके बाद ही आए। इस दौरान हीरो (एनटीआर) और मैं अक्सर इस कहानी को लेकर बातें किया करते थे। ड्रामा के मामले में मुझे उन पर पूरा भरोसा है, जब भी मैं उनसे जाकर बात करता हूँ, तो मुझे एक गहरा यकीन होता है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मुझे अपने हीरो से सिर्फ अप्रूवल (मंजूरी) चाहिए, बल्कि मैं सच में उन पर बहुत भरोसा करता हूँ।
    उन्होंने आगे जोड़ा, ​”मैं आमतौर पर ऐसे ऑडियंस के पास जाता हूँ जिस पर मुझे भरोसा हो, और मेरी खुशकिस्मती है कि एनटीआर इस मामले में बिल्कुल कमाल हैं। उन्होंने इस फिल्म में जो इनपुट्स (सुझाव) दिए हैं, वे बेहद शानदार रहे हैं। मैं उनके साथ काम करके बहुत खुश हूँ, जहाँ हम कहानी के ड्रामेटिक सीन्स को लेकर इतनी खुलकर चर्चा कर सकते हैं।
    ​जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से इसने बॉक्स ऑफिस और फैंस के बीच एक जबरदस्त बज बना रखा है। सिनेमा के दो इतने बड़े नाम जब एक साथ आ रहे हैं, तो ‘ड्रैगन’ का सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनना तो तय है।
    ​प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ‘ड्रैगन’ में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस मेगा-बजट फिल्म को मइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स (NTR Arts) के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में 11 जून 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Desh entertainment Mumbai Prashanth Neel Lavishly Praises Dragon Star NTR's Script Sense tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.